Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarquee05 अगस्त को जनपद में मनाया जाएगा अन्न महोत्सव: जिलाधिकारी

05 अगस्त को जनपद में मनाया जाएगा अन्न महोत्सव: जिलाधिकारी

 

Food Festival will be celebrated in the district on August 05: District Magistrate

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर (Saharanpur)। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि 05 अगस्त  को मनाए जाने वाले अन्न महोत्सव की व्यापक तैयारियां की जाएं। उन्होने कहा कि अन्न महोत्सव के संबंध में सामग्री हर डिपो पर उपलब्ध रहे। उन्होने निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि महोत्सव की सफलता के लिए तहसीलवार डयूटी लगायी जाए तथा संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी तय की जाए।

अखिलेश सिंह आज कलेक्ट्रेट सभागार में अन्न महोत्सव मनाए जाने की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होने निर्देश दिए कि जनपद के प्रत्येक डिपो पर 100 लाभार्थियों को बुलाया जाए तथा उन्हे सरकार की अन्य योजनाओं से भी आच्छादित किया जाए। डिपो पर मॉस्क, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग व साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए। सभी दुकानों पर खाद्यान्न समय से पंहुचाना सुनिश्चित किया जाए तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा खाद्यान्न का वितरण कराया जाए। यह भी सुनिश्चित कराया जाए कि जिस दिन खाद्यान्न वितरण होगा उस दिन जनपद की सारी दुकानें खुली रहें। उन्होने कहा कि शहरी क्षेत्र में नगर पालिका तथा नगर निगम के कर्मचारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का भली प्रकार से निर्वहन करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular