Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurवाहन चलाते समय नियमों का करें पालन : एआरटीओ

वाहन चलाते समय नियमों का करें पालन : एआरटीओ

 

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओ में मृतको की संख्या में कमी लाये जाने हेतु सभी सम्बन्धित विभागो द्वारा संयुक्त रूप से जन जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में राघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे महाविद्यालय के सभागार में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी के उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें समस्त राजकीय, अनुदानिक, स्ववित्त पोषित महाविद्यालय के प्रबंधक, प्राचार्य, शिक्षक उक्त प्रशिक्षण में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में एआरटीओ एस.एल.गौड़ ने सड़क सुरक्षा अभियान के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। किसी भी दोपहिया या चार पहिया वाहन का संचालन करते समय दो पहिया पर हेल्मेट व चार पहिया में सीट बेल्ट का प्रयोग किया जाना अति आवश्यक है। नशे की हलत में वाहन का संचालन कदापि न किया जाये। यातायात नियमों का पालन अवश्य किया जाये। ज्यादातर सड़क दुर्घटनाऐ इन्ही कारणों से होती है और इन्ही कारणो से वाहन चालक की अधिकांश मृत्यु भी होती है, जिसका दुष्प्रभाव उस व्यक्ति के सारे परिवार पर पड़ता है। इसलिये हमे सदैव वाहन संचालन के समय हेल्मेट, सीट बैल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिये। गुड सेमेरिटन 5 हजार रूपये से पुरूस्कृत किये जाने के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular