HomeMarqueeरेलवे ट्रैक पार कर रहे बाइक सवार परिवार के पांच लोगों...

रेलवे ट्रैक पार कर रहे बाइक सवार परिवार के पांच लोगों मौत

शाहजहांपुर, जनपद में रौजा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर बाइक से रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे दंपति समेत पांच लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि थाना रौजा अंतर्गत रौजा रेलवे स्टेशन के पास पैदल मार्ग पर बाइक सवार रेलवे लाइन को पार कर रहे थे तभी लखनऊ की ओर से आई मालगाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिसके चलते बाइक पर बैठे दंपति तथा उनके साढू के अलावा दंपति के दो बच्चों की, ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई है।

घटना बुधवार शाम 6:30 की बजे की है थाना उचौलिया क्षेत्र के वनका गांव (लखीमपुर) के रहने वाले सेठपाल उम्र 40 बर्ष बाइक पर अपनी पत्नी पूजा (38) एवं उनके साढू हरिओम (45) तथा सेठपाल के दो बच्चे क्रमशः 4 से 6 साल के बाइक पर अपने गांव वनका गांव जा रहे थे उनकी बाइक जब रौजा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तभी पैदल मार्ग पर यह बाइक से रेलवे लाइन पार कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनकी बाइक जब डाउन लाइन पर पहुंची तभी लखनऊ की ओर से आई मालगाड़ी ने इनके टक्कर मार दी जिसमें दो बच्चे समेत पांच लोगों की कटकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद वह पुलिस बल के साथ स्वयं मौके पर पहुंचे और मृतको की पहचान कराई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संभवत दंपत्ति अपने साढू हरि ओम के गांव निगोही गए थे और शायद वहीं से साढू के साथ वापस अपने घर जा रहे थे तभी यह घटना हो गई। पुलिस ने मृतको के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटनास्थल पर आवागमन सामान्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular