Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeश्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में पाँच दिवसीय स्काउट/रोवर्स/रेंजर्स प्रशिक्षण एवं...

श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में पाँच दिवसीय स्काउट/रोवर्स/रेंजर्स प्रशिक्षण एवं जाँच शिविर।

गोण्डा। जनपद के श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोण्डा (सम्बद्ध – मा० पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर) के मुख्य परिसर में आयोजित पाँच दिवसीय स्काउट/रोवर्स/रेंजर्स प्रशिक्षण एवं जाँच शिविर का समापन आज दिनांक 17.3.2026 को सायं 5:30 बजे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल (IPS) उपस्थित रहे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा शिविर के दौरान प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, सेवा भावना, टीम वर्क एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि स्काउट/गाइड जैसी गतिविधियाँ युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं, जो एक सशक्त समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

पाँच दिवसीय इस शिविर में प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, शारीरिक प्रशिक्षण, सामाजिक सेवा, अनुशासन एवं विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के अंतर्गत आयोजित जाँच (टेस्टिंग) में प्रतिभागियों के कौशल का मूल्यांकन भी किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अमन चन्द्र एवं रोवर्स/रेंजर्स प्रभारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए शिविर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। समापन समारोह में प्रशिक्षु आईपीएस श्री प्रदीप कुमार, प्राचार्य श्री रविन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष प्रबन्धन समिति श्रीमती वर्षा सिंह, सचिव प्रबन्ध समिति श्री उमेश कुमार शाह, IQAC समन्वयक श्री जितेन्द्र सिंह, रोवर्स/रेंजर्स प्रभारी डा0 मनोज कुमार मिश्रा व महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular