Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeItawaअव्वल अल्लाह नूर,उपाया,कुदरत के सब बंदे,एक नूर ते सब...

अव्वल अल्लाह नूर,उपाया,कुदरत के सब बंदे,एक नूर ते सब…

शोभा यात्रा के दौरान भक्तों में सेवा व समर्पण का नजारा देखते ही बन रहा था

भक्तों ने गुरु ग्रन्थ साहिब जी की अगवानी व सम्मान में शहर में पानी का छिड़काव कर फूलों की चादर बिछा दी

वहाज अली निहाल

इटावा। “कलितारन गुरु नानक आया”श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव को मुख रखते हुए शोभा यात्रा गुरुद्वारा करमगंज से निकाली गई,जिसमें संगतों ने भक्ति में लीन होकर गुरु महाराज जी की खुशियां प्राप्त की।गुरुद्वारे से कमेटी के अध्यक्ष तरनपाल सिंह कालरा ने गुरु ग्रन्थ साहिब जी के स्वरूप को अपने सिर पर रखकर बड़े सत्कार के साथ पालकी साहब में विराजमान किया,इसके उपरांत कमेटी के सभी सदस्यों ने पंज प्यारों को माल्यार्पण व मत्था टेक कर शोभा यात्रा की शुरुआत हुई।शोभा यात्रा में गुरु नानक देव का संदेश “अव्वल अल्लाह नूर उपाया,कुदरत के सब बंदे,एक नूर ते सब जग उपज्या कौन भले कौ मंदे” भजनों,चित्रों,स्लोगन आदि के माध्यम से दिया गया।इस दौरान सड़कों पर “बोले सो निहाल सतश्री अकाल” के जयकारे गुंजायमान रहे।श्री गुरु ग्रन्थ साहिब का स्वरूप यात्रा में साथ था,गुरु ग्रन्थ साहिब को नमन करने में कोई भी श्रद्धालु एक दूसरे से पीछे नहीं रहना चाहता था जिसकी सेवा मुख्य ग्रंथी संभाल रहे थे।

पुष्प वर्षा के बीच जगह-जगह श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी में चल रहे पंच प्यारों के साथ ही विशेष पोशाकों में सजे बच्चों का भी स्वागत सत्कार किया।गुरुग्रंथ साहिब के प्रति छोटे बढ़ों सभी का सम्मान देखने काबिल था।सड़क पर पानी डालकर झाड़ू लगाते भक्तजन सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे थे।रविवार को गुरुद्वारा करमगंज पंजाबी कालोनी से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में सिख समाज के साथ सर्व समाज ने सहयोग किया।शोभा यात्रा पंजाबी कॉलोनी बस स्टैंड तिराहा,नेविल रोड से राम गंज चौराहा,साबित गंज चौराहा,नौरंगाबाद चौराहा से झूले लाल कॉलोनी होकर शास्त्री चौराहा से होते हुए गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब पर पहुंची।इस दौरान शोभा यात्रा का जगह-जगह सिख परिवार,सिंधी समाज व अन्य सर्व समाज के साथ शादी लाल धरम शाला के सामने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति गुप्ता ने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया और बच्चों को चिप्स बिस्किट व टॉफियां बांटी।

शोभा यात्रा का सरदार हरजीत सिंह कालड़ा,कुलदीप कौर,तरनपाल सिंह कालड़ा, जसदीप सिंह कालड़ा, दिलप्रीत कौर,अमोलक सिंह,अजीत सिंह,मंजीत सिंह छाबड़ा, तरनजीत सिंह कालड़ा, परमंजीत सिंह छाबड़ा,बहादुर सिंह छाबड़ा,चिंटू छाबड़ा,मिंटू मोंगा,सुरेन्द्र सिंह अरोड़ा,साहिब सिंह कालरा,सतनाम अरोड़ा,सुरजीत सिंह कालरा,तीरथ सिंह टुटेजा,मन्नत टुटेजा,सुरेश अरोड़ा, राजेश अरोड़ा,मनोज तोलानी,गुरबचन सिंह,दलजीत सिंह व सुरजीत सिंह ने भव्य स्वागत किया।शोभा यात्रा के दौरान रास्ते में स्वागत करने वालों का तरन पाल सिंह कालरा,जसवीर सिंह पप्पी व मंदीप सिंह ने सिरोपा पहनाकर सम्मान किया।इसी के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक दीक्षित, कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह सहित उनकी टीम व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू को भी सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया।गुरुद्वारा पहुंचने पर कमेटी के अध्यक्ष तरनपाल सिंह कालड़ा सहित उपस्थित सभी संगत ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव के उपदेशों को सभी जगत में प्रसारित करने के लिए शांति एकता व प्रभु भक्ति का संदेश देना ही प्रभात फेरी व शोभा यात्रा का मूल उद्देश्य है।गुरुनानक देव द्वारा दिए उपदेश नाम जपो,बंड छको और किरत करो के मूल सिद्धांत जो शोभा यात्रा के दौरान सबने देखे,इसी की लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं।उन्होंने यात्रा में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। गुरुग्रंथ साहिब की शोभा यात्रा में प्रदीप सलूजा,जगजोत सिंह कालड़ा,अन्तप्रीत सिंह,वंश अरोड़ा,ऋषि लूथरा,विजय कुमार,सुशील कुमार,प्रदीप कुमार,कमलेश पाल,राजू गुलाटी व दीपक गुप्ता ने गुरुद्वारा की व्यवस्थाओं को संभाला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular