Sunday, May 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeजुआ अड्डा पर विवाद के बाद फायरिंग,एक घायल

जुआ अड्डा पर विवाद के बाद फायरिंग,एक घायल

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लोधमा में जुआ अड्डा पर विवाद के बाद हुई फायरिंग में एक युवक के घायल होने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। घायल युवक को रिम्स में भर्ती कराया गया है।वहीं गोली मारने वाले युवक को भी लोगों ने जमकर पीटा है, जिससे आरोपित गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह घटना मंगलवार की देर रात की है।

जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लोधमा बस्ती में जुआ खेला जा रहा था। रात करीब ढाई बजे खरसीदाग इलाके के कुटियातु के एक युवक और लोधमा बस्ती के युवक में जुआ को लेकर विवाद हुआ।

इसी बीच शशि नामक युवक ने रविंद कुमार महतो नामक युवक को पेट मे गोली मार दी। युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंम्भीर बनी हुई है। मामले की जानकारी पुलिस को सुबह मिली। पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक पहले भी हत्या मामले में जेल जा चुका है। कुछ दिनों पहले ही जेल से निकला है। पुलिस ने घटना स्थल से एक देसी कट्टा और बाइक बरामद किया है। थाना प्रभारी कश्यप गौतम ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular