Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaपंद्रहवीं पुण्यतिथि वितरित किया गया 151 जरूतमंदों को कंबल

पंद्रहवीं पुण्यतिथि वितरित किया गया 151 जरूतमंदों को कंबल

अवधनामा संवाददाता

 

अयोध्या। सुरवारा गुलजार पांडेय का पुरवा मिल्कीपुर में सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में लखनऊ विश्वविद्यालय के भूतपूर्व एवं अंतिम महामंत्री दिवंगत विनोद त्रिपाठी एवं छात्र नेता गौरव सिंह के 15वीं पुण्यतिथी के अंतर्गत दिवंगत विनोद त्रिपाठी के पैतृक गांव सुरवारा में उनके समाधि स्थल के निकट श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देती हुई महामंत्री सुधा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ पूर्व जिला प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी पवन मिश्र वरिष्ठ समाजसेवी रामानुज सिंह रामा सुधा सिंह अनिल तिवारी हाई कोर्ट अधिवक्ता आशीष मिश्रा शुभ्रा त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।दीप प्रज्वलन के पश्चात सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया गया तत्पश्चात हवन का आयोजन किया गया ।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंतिम चरण में सुरवारा के आसपास लगभग डेढ़ सौ जरूरतमंदों असहायों एवं निर्धनों को कंबल प्रदान कर इस आने वाली भीषण ठंड में राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सहयोग करने वाले लोगों में करमांडा के पिंकू मीठेगाँव के नन्हें दुबे राजेंद्र सिंह सुनावा के लल्लन दुबे बलिया जगमोहन सिंह के विजय सिंह प्रधान बबलू त्रिपाठी अनिल तिवारी एवं आसपास ग्राम अनेकों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular