अम्बेडकरनगर।भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में राज्य स्तर पर आयोजित बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता का भीम राव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें जनपद अम्बेडकर नगर के तक्षशिला अकादमी के श्रेयांश वर्मा , अपूर्व सिंह और आदित्य प्रताप सिंह ने कब संवर्ग में पूरे प्रदेश में क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान , तक्षशिला अकादमी के आराध्या पटेल, नवधा मेहरोत्रा व अरीबा फातिमा ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा के स्काउट हर्षित गुप्ता ने स्काउट संवर्ग में प्रथम स्थान तक्षशिला अकादमी लोरपुर की आर्या उपाध्याय ने गाइड संवर्ग में प्रथम स्थान तथा बी पी स्काउट दल स्वतंत्र के रोवर संवर्ग में सिराज अहमद खान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे जनपद का नाम रौशन किया जिन्हें भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जल शक्ति डॉक्टर महेंद्र सिंह एवं प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉक्टर प्रभात कुमार द्वारा पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में जनपद के उत्कृष्ट कार्य हेतु जनपद की जिला मुख्यायुक्त डॉक्टर तारा वर्मा जी को भी प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया। जनपद के इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पटेल प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट नौशाद अली सिद्दीकी प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड रविंदर कौर शोखी प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अदनान हाशमी प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सितारा त्यागी सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट अयोध्या मंडल कमलेश द्विवेदी जिला आयुक्त स्काउट राजेंद्र चौधरी जिला आयुक्त गाइड नीलम वर्मा तक्षशिला अकादमी के प्रधानाचार्य अभिषेक तिवारी प्रधानाचार्या वर्षा नागवानी आदर्श जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश यादव स्काउट मास्टर पवन कुमार चौरसिया जिला संगठन आयुक्त स्काउट बलिराम राजभर, जिला संगठन आयुक्त गाइड डॉक्टर प्रियंका तिवारी जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) श्री रवि प्रकाश चौधरी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) श्रीमती सत्यवती देवी, जिला स्काउट मास्टर श्री रविंद्र कुमार, जिला गाइड कैप्टन श्रीमती श्वेता सिंह, ट्रेनिंग काउंसलर श्री बादल विश्वकर्मा, श्रद्धा शर्मा, आरती यादव एवं कोनल गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने चयनित कब बुलबुल स्काउट गाइड रोवर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





