भारतीय बाल्मीकि कल्याण महासभा का सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

0
118

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। भारतीय बाल्मीकि कल्याण महासभा (रजि.) के तत्वाधान में अम्बेड़कर पार्क के पास स्थित एक मैरिज गार्डन में मेधावी छात्र-छात्राओं, खिलाडिय़ों व समाजसेवियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संरक्षक, संयोजक राजेन्द्र खरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रतिनिधि, सदस्य सेन्ट्रल मॉनिटरिंग कमेटी रामसिंह बाल्मीकि, समान न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, समीक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार उटमालिया, डा. दीपक चौबे, प्रदेश अध्यक्ष रविकुमार करौसिया रहे। जबकि अध्यक्षता प्रदेश सचिव सचिन नरया ने की। इस दौरान वरिष्ठ सर्जन डा.विशाल जैन, शक्ति बग्गन तालबेहट, जगदीश प्रसाद धारू मण्डल प्रभारी झांसी, कार्यक्रम आयोजक जितेन्द्र शहरदार, जिलाध्यक्ष विक्रम चौहान रहे। संचालन चौधरी दीपक घावरी ने किया। कार्यक्रम में भोपाल, उरई, बबीना, तालबेहट, चिरगांव, झांसी, टीकमगढ़, कानपुर, लखनऊ, चन्देरी, वांसी, बार, पाली एवं भारतीय बाल्मीकि कल्याण महासभा जिला झांसी के सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे। भारतीय बाल्मीकि कल्याण महासभा के सचिन नरया, राजकुमार नाहर, चौधरी दीपक घावरी, प्रदीप करौसिया, राजेश कडारे, जितेन्द्र शहरदार, विक्रम चौहान, अशोक करौसिया, किशनलाल नरवारे, मनोहर करौसिया, भगवानदास गोंचले, बलराम चौहान, राहुल घावरी, अशोक कप्तान, सतेन्द्र सरयासर, प्रेम डागौर, विक्रम पटेल, निखिल पिहाल, दीपक नाहर, द्रोप्ती पाथरे, गीता देवी, राजेश परौचे, रवि करौसिया, रमेश करौसिया, जितू खरे, वृजेन्द्र, मथुरा प्रसाद वेचेन, महेश करौसिया, विक्की घावरी, राहुल पिहाल, महेन्द्र नरवारे, मनोज गांचले, छोटू सपेरा, प्रदीप सपेरा, मनोज सादरवंश, धीरज पिहाल, नितिन करौसिया, कुनाल झांझोट, अर्पण गौहर, अभय करौसिया, नीलेश पथरोल, शक्ति करौसिया, अजय शहरदार, आशाराम, भानू राजा पिहाल, देवेन्द्र पन्नू, गोलू, दिनेश दिन्नू, राजा, रवि वाल्मीकि, राहुल करौसिया, राज घावरी, अनिषेक पारोचे आदि मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here