Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeMarqueeफाजिलनगर उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव 4 सितम्बर को

फाजिलनगर उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव 4 सितम्बर को

 

अवधनामा संवाददाता

अध्यक्ष और महामंत्री के लिए नौ पर्चे दाखिल किए गए
फाजिलनगर, कुशीनगर। उद्योग व्यापार मण्डल फाजिलनगर का चार सितम्बर को होने वाले चुनाव के लिए जूनियर हाईस्कूल परिसर में अध्यक्ष और महामंत्री के लिए कुल नौ पर्चे दाखिल किए गए। जिसमें पांच पर्चे अध्यक्ष के लिए व चार महामंत्री पद के लिए दाखिल किए गए।
   पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को सुबह दस बजे से दिन के दो बजे तक पर्चा दाखिला का समय निर्धारित किया गया था। निर्वाचन अधिकारी प्रदीप राय ने बताया कि निर्धारित समय दो बजे तक बजे तक कुल नौ पर्चे दाखिल किए गए। जिसमें मनोज कुमार श्रीवास्तव, रामानंद गुप्ता, हृदयानंद चौहान, मुहम्मद आलम व मुहम्मद आलम अंसारी ने अध्यक्ष पद के लिए तथा ब्यास सिंह, इमाम हाशमी, बृज किशोर सिंह बीके व नंदन वर्मा ने महामंत्री पद के लिए पर्चे दाखिल किए। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पर्चे की जांच के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी किया जायेगा तथा 24 अगस्त को दिन के दो बजे तक  नाम वापस लिए जा सकते हैं। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये  रमाकांत सिंह, प्रमोद वर्नवाल, प्रभूनाथ सिंह, तथा जनार्दन शर्मा को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है। इस दौरान दिलीप जायसवाल, राधेश्याम मद्धेशिया, गुलाब वर्मा, सत्येंद्र सिंह, पुरुषोत्तम गुप्ता, मनोज वर्मा, मुकेश जायसवाल, बहादुर गुप्ता, उमेश पाण्डेय, संदीप मद्धेशिया, आशिक अली आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular