Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeबाबा टिकैत की पुण्य तिथि पर किसानों ने किया रक्तदान

बाबा टिकैत की पुण्य तिथि पर किसानों ने किया रक्तदान

 

अवधनामा संवाददाता

 

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौ.महेन्द्र सिंह टिकैत की 11वीं पुण्य तिथि पर संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआंे ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर किसानों के हित में कार्य किये जाने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान भी किया।

आज कलेक्ट्रेट स्थित खनन कार्यालय परिसर में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ.विनय कुमार के नेतृत्व मंे सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और बाबा टिकैत की 11वीं पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शो व सिद्धान्तों को अपनाने पर बल दिया। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी जिला चिकित्सालय के रक्त कोष पहुंचे, जहां उन्होंने स्व.बाबा टिकैत को समर्पित रक्तदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चौ.महेन्द्र सिंह टिकैत सदैव किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने अपने जीवन में किसानों को किसी भी समस्या का सामना करने नहीं दिया और जीवन भर उनके हितों की लड़ाई लड़ने का काम किया। अनेक बार केन्द्र व प्रदेश सरकार को किसानों के लिए झुकने के लिए मजबूर कर दिया तथा किसानों के साथ एक लंबी लड़ाई लड़ी। इस दौरान चौ.मेवाराम, संजीव प्रधान, गौरव यादव, डॉ.नरेश यादव, जगतार सिंह, जगदीप सिंह, स.भूपेन्द्र सिंह, शेखर, धीर सिंह, संजय, सुचित, अनिल, अजित, संजीव, अरविंद, रमन ने रक्तदान किया। इस मौके पर डॉ.वीके दत्त, फग्गू विश्वकर्मा, हरीश कुमार, नीशू, मौ.जुनैद, अर्जुन का रक्त लेने में विशेष सहयोग रहा तथा भाकियू की ओर से चौ.विनय कुमार, चौ.अशोक कुमार, मेवाराम, संजय चौधरी, संजीव प्रधान, मुकेश तोमर, अरूण राणा, अमित मुखिया, संजीव प्रधान, धर्मेन्द्र सैनी, मा.रघुवीर, पप्पू, भूपेन्द्र त्यागी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भीम सिंह ने की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular