Wednesday, April 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeगौरीगंज तहसील सभागार में हुआ किसान दिवस का आयोजन, जैविक और प्राकृतिक...

गौरीगंज तहसील सभागार में हुआ किसान दिवस का आयोजन, जैविक और प्राकृतिक खेती पर जोर

शासन की मंशा के अनुरूप तहसील गौरीगंज सभागार में माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन डिप्टी कलेक्टर सात्विक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। किसान दिवस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों की समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा मौके पर ही उनके समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान किसानों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। उन्हें जैविक व प्राकृतिक खेती के लाभों के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों के माध्यम से उन्नत खेती करने के सुझाव भी दिए गए।

कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को फसल सुरक्षा, कीट एवं चूहे नियंत्रण, तथा फसल उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनपद के प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ लेकर खेती में नवाचार किया और अच्छा लाभ अर्जित किया। उन्होंने अन्य किसानों से भी इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। किसान दिवस में उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई इंजीनियर मनीष रंजन आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular