इस समस्या को लेकर कांग्रेसियों और किसानों ने सदर तहसील परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
महोबा। आंधी, बारिश से खेतों मे लगी व कटी पड़ी फसल बर्बाद हो जाने से किसानों के समझ आर्थिक संकट पैदा हो गया। किसानों की इस समस्या को उठाते हुए बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों और किसानों ने सदर तहसील परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई फसल का सर्वे कराते हुए मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि अप्रैल माह की शुरुआत में हुई तेज बारिश और आंधी तूफान के कारण जिले में गेहूं, चना, मटर और सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसके बाद पहले से परेशान किसान की अब आर्थिक स्थिति और खराब हो रही है।
कहा कि किसान दिन रात मेहनत और साहूकारों से कर्ज लेकर खेत में फसल की बुवाई करता है, लेकिन कभी अन्नापशुओं की आतंक तो कभी खाद बीज की किल्लत की दिक्कत झेलने के बाद जब फसल तैयार होती है तो आंधी तूफान किसानों की मेहनत में पानी फेर देता है, जिससे अन्ना देने वाला अन्नदाता ही अपनी रोजी रोटी के यहां वहां मेहनत मजदूरी करने को मजबूर होना पड़ता है।
एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया कि जिले में आई आंधी तूफान और भारी बारिश ने खेतों में लगी व कटी पड़ी ज्यादातर फसल को बर्बाद कर दिया है, जिससे किसान पूरी तरह टूट गया। ज्ञापन में दैवीय आपदा में अर्थिक रुप से बर्बाद हुए किसानों की मदद के लिए सर्वे कराकर नुकसान का जायजा लेते हुए किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए।
ज्ञापन देने वालों में जिला कांग्रसे कार्यालय सचिव अजय कोली, जिला सचिव मुकेश सक्सेना, जिलाध्यक्ष आरटीआई संजय सिंह, कोषाध्यक्ष देशराज रैकवार, हरदयाल, चुन्नीलाल, कामता प्रसाद, पुष्पेंद्र कुशवाहा, हर प्रसाद, शिवनारायण, बालाप्रसाद, लखनलाल, विनोद अन्य कांग्रेसी व किसान मौजूद रहे।





