Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurकिसान जागरूकता पदयात्रा को ग्रामीण क्षेत्रों में किया जनसम्पर्क

किसान जागरूकता पदयात्रा को ग्रामीण क्षेत्रों में किया जनसम्पर्क

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। स्वामी ब्रह्मानंद बिग्रेड के तत्वावधान में समूचे ललितपुर जनपद में किसान जागरूकता पदयात्रा निकाल कर किसानों को जागरूक किया जा रहा हैं। सरकार द्वारा चलायी जा रहीं योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं। तीसरे चरण की पदयात्रा जाखलौन से चलकर ललितपुर तक निकाली जानी है। जिसको लेकर आज देव महेशपुरा के नेतृत्व में महेशपुरा, ककरूआ, दावनी, बम्हौरी, पिपारिया वशां, नुनावली, नयागांव, बुढबार में सघन जनसंपर्क किया गया। किसानों को किसान जागरूकता पदयात्रा का आमंत्रण देकर आमंत्रित किया। बताते चलें कि किसानों के सम्पूर्ण कर्जा माफ, जाखलौन पम्प कैनाल से करमरा माइनर, निशुल्क खाद बीज तथा निशुल्क बिजली, जाखलौन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सरकारी विभागों में व्याप्त भष्टाचार एवं किसानों की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर यह पदयात्रा निकाली जा रही है। आज की किसान जागरूकता पदयात्रा की तैयारियां को लेकर आज के जन सम्पर्क में पुष्पेन्द्र सिंह चौहान एड., दुष्यंतसिंह लोधी बम्हौरी, कृष्णपाल सिंह राजा ऐरावनी, देव महेशपुरा, एड.राजेश पाठक बुढ़बार, धर्मेंद्र सिंह लोधी भौंता, चक्रेश कुशवाहा एड., नन्द किशोर एड. आदि लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी एड.मुकेश करमरा ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular