Sunday, May 5, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurएक उपनिरीक्षक व दो हेड कांस्टेबल को दी गयी विदाई

एक उपनिरीक्षक व दो हेड कांस्टेबल को दी गयी विदाई

अवधनामा संवाददाता

हमीरपुर। कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनपदीय व गैर जनपदीय थानों में स्थानांतरित हुये एक उपनिरीक्षक व दो हेड कांस्टेबलों के विदाई समारोह में उनका माल्यार्पण कर रवाना किया गया। सुमेरपुर थाने में तैनात रहे उपनिरीक्षक शिवम पांडेय को मुस्करा,  हेड कांस्टेबल अनुरुद्ध यादव को प्रयागराज तथा हेड कांस्टेबल हनुमंत यादव को लखनऊ थाने में स्थानांतरित होने पर मिष्ठान्न खिलाकर माल्यार्पण करते हुये सहकर्मियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विदाई दी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक राम आसरे सरोज, क्राइम निरीक्षक रामकुमार यादव, उपनिरीक्षक प्रमोद त्रिपाठी, उपनिरीक्षक वकील अहमद, उपनिरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी, उपनिरीक्षक गुरुचरन, हेड कांस्टेबल रामराज, हेड कांस्टेबल आरिफ खान, कांस्टेबल सुशील पाल,  दिलीप, अतुल, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू सहित सभी पुलिसकर्मी व व्यापारी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular