हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत संचालित मध्यस्थता केन्द्र में बुधवार को एक लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद का निस्तारण आपसी सहमति से कराया गया। मामला वाद संख्या 67/2017 अर्चना बनाम अरुण से संबंधित था।
मध्यस्थ अधिवक्ता ने दोनों पक्षों से वार्ता कर आपसी सुलह कराई। समझौते के बाद विवाद पूरी तरह समाप्त हो गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दोनों पक्षों को बधाई दी गई और मध्यस्थ अधिवक्ता के कार्य पर संतोष व्यक्त किया गया।
इस प्रक्रिया में जिला सूचना कार्यालय के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।





