देह व्यापार से पहले फ्लैट में नकली सैनिटाइजर पकड़ा गया था -क्या है मामला

0
333

भाजपा नेत्री शालिनी यादव ने पत्रकार वार्ता में दिया जवाब,कहां फ्लैट से मेरा कोई लेना-देना नहीं है

वाराणसी। शहर के रिहायशी इलाका सिगरा क्षेत्र के आवासीय शक्ति शिखा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 112 में बीते सोमवार को एसओजी द्वारा छापेमारी कर एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। जहां से 9 महिलाओं सहित 4 पुरुष पकड़े गए थे। यहा से नकदी और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ था।इसके बाद सीसीटीवी सहित सभी साक्ष्य जुटाए हैं और कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

जिस रिहायशी फ्लैट में ये स्पा सेंटर चल रहा था, वो फ्लैट शहर के एक बड़े समृद्ध राजनीतिक परिवार से संबंधित है। यह फ्लैट चर्चा का विषय बना क्योंकि इससे पहले कोरोना काल में इसी फ्लैट पर नकली सैनिटाइजर बनता पकड़ा गया था। बता दे की मई 2021 में कोरोना काल में सिगरा थाना क्षेत्र में इंदौर की कंपनी के नाम पर नकली सैनिटाइजर बनाने का भंडाफोड़ हुआ था। उसे समय सिगरा थाना के ही 3 जगहों पर प्रशासन द्वारा छापेमारी करके 2000 लीटर से ज्यादा नकली सैनिटाइजर बरामद किया गया था।

यह फ्लैट भाजपा नेत्री शालिनी यादव के पति अरुण यादव है। इसी संबंध में भाजपा नेत्री शालिनी यादव ने गुरुवार को रामकटोरा स्थित फ्लैट में बताया कि बीते दिनों सिगरा में दो जगह से पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा था। फ्लैट की मालकिन उनको बताकर सोशल मीडिया पर उनका नाम जोड़कर बदनाम करने की कोशिश की गई। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने बताया कि, वह मालकिन हैं या फिर सह मालकिन हैं। ऐसे सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ केस दर्ज कराने की बात कही है।

उधर, उनके पति अरुण यादव ने बताया कि फ्लैट उनके नाम है। उन्होंने बताया कि फ्लाइट किराया पर था। उक्त मेलोडी स्पा सेंटर से उनका कोई संबंध नहीं है। बता दे की 24 जुलाई 2023 को शालिनी यादव ने भाजपा ज्वाइन की थी। गाजीपुर की रहने वाली शालिनी यादव की शादी केंद्रीय मंत्री रहे श्यामलाल यादव के छोटे बेटे अरुण से हुई है। BHU से शालिनी BHU से BA ऑनर्स करने के बाद फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया था।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here