Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhशोषित गोंड जनजाति संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

शोषित गोंड जनजाति संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

अवधनामा संवाददाता 

आजमगढ़। शोषित गोंड जनजाति संघर्ष समिति, आजमगढ़ के ज्ञापन को कृपया संदर्भित करने का कष्ट करें। गोंड जनजाति के सम्बन्ध में जारी तमाम शासनादेशों एवं आपके आदेशों के बावजूद तहसीलों में गोंड जनजाति के साथ अन्याय करते हुए उन्हें अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। पूर्व में 11.09.2021 को कलेक्ट्रेट सभागार में आपकी अध्यक्षता में जनपद के समस्त तहसीलदार एवं गोंड जनजाति संघर्ष समिति, आजमगढ़ के प्रतिनिधियों के बीच सम्पन्न द्विपक्षीय वार्ता के बाद जारी आपके आदेश सं0 734 ध् विविध दिनांक 04.10.2021 के पश्चात् तहसीलों में जाति प्रमाण-पत्र जारी करने की आवश्यक प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी थी। परन्तु तत्कालीन जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों के स्थानान्तरण के बाद पुनः मनमानी करते हुए तहसीलों में गोंड जनजाति को न्याय नहीं दिया जा रहा है, जो शासनादेशों एवं आपके आदेशों की स्पष्ट अवहेलना है।

गोंड जनजाति की मांगे पूर्णतया न्यायसंगत हैं तथा उन्हें न्याय मिलना भी चाहिए। अतः आपसे अनुरोध है कि अपनी अध्यक्षता में जनपद के समस्त तहसीलदारों एवं गोंड जनजाति संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों की पुनः एक संयुक्त बैठक बुलाकर द्विपक्षीय वार्ता के सहमति के आधार पर एक नया स्पष्ट आदेश जारी कर गोंड जनजाति को न्याय

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular