Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeआरआरएसआईएमटी में हुआ एक्सपर्ट टाक का आयोजन

आरआरएसआईएमटी में हुआ एक्सपर्ट टाक का आयोजन

‘स्मार्ट मशीन्स, स्मार्टर ह्यूमंस: अंडरस्टैंडिंग एआई टुगेदर’ विषय पर हुआ एक्सपर्ट टॉक

सोमवार को राजर्षि रणंजय सिंह इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी मुंशीगंज में ‘स्मार्ट मशीन्स, स्मार्टर ह्यूमंस: अंडरस्टैंडिंग एआई टुगेदर’ विषय पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में सिंगापुर के इन्वेस्टमेंट बैंकर कनिष्क त्रिपाठी शामिल हुए।

एक्सपर्ट टॉक में मुख्य वक्ता कनिष्क त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दौर एआई का है और भविष्य में एआई का उपयोग हर क्षेत्र में तेजी से किया जाएगा। इन्वेस्टमेंट बैंकर व मुख्य वक्ता कनिष्क त्रिपाठी ने बताया कि एआई एक ऐसी आधुनिक तकनीक है जिसका इस्तेमाल हर क्षेत्र में सहायक के रूप में किया जा रहा है, यह पैटर्न को स्टडी करके सही अनुमान व निर्णयन के विकल्पों को बताता है। उन्होंने कहा कि जैसे पिछली क्रांति कंप्यूटर की थी वैसे वर्तमान क्रांति एआई की है।

एक्सपर्ट टॉक के दौरान आरआरएसआईएमटी की उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ अमीता सिंह कहा कि एआई का प्रयोग करने के साथ-साथ मौलिक विचारों पर भी जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर विषय को केवल एआई से कॉपी करने के बजाय स्वयं के द्वारा लिखना और रखना चाहिए, एआई का प्रयोग सहायता व सुधार के लिए करना चाहिए।

संस्थान के निदेशक डॉ शशांक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सत्या फाइनेंस से गिरीश त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular