Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeआबकारी अधिकारी व निरीक्षक हुए सम्मानित--

आबकारी अधिकारी व निरीक्षक हुए सम्मानित–

अवधनामा संवाददाता

सुल्तानपुर। आबकारी निरीक्षक डॉ महेंद्र वर्मा को मिला प्रशस्ति पत्र।सुल्तानपुर ।जिला आबकारी अधिकारी हितेंद्र शेखर और आबकारी निरीक्षक डॉ महेंद्र वर्मा को उनके अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया गया।सिपाही शेष प्रताप सिंह व अभिनव कुमार को भी पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।अवैध शराब अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए गए अभियान बिक्री आयात निर्यात पर प्रतिबंध लगाने में सक्रिय कार्य में भागीदारी करने वाले जनपद के आबकारी अधिकारियों की अत्यंत ही सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला आबकारी अधिकारी हितेंद्र शेखर, आबकारी निरीक्षक डॉ महेंद्र वर्मा को सम्मानित किया गया। डॉ वर्मा अपने अच्छे कार्य से हमेशा चर्चा में रहते हैं, डॉक्टर वर्मा ने अवैध कारोबारियों को जेल का रास्ता दिखाया है। कई बार लखनऊ तक इनके कार्यों की सराहना हुई है।अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया,इन्होंने अत्यंत कर्मठता से शासकीय कार्यों का निर्वहन किया है।इनको प्रशस्ति पत्र इस परिश्रम लगन एवं निष्ठा पूर्वक कार्य का निर्वहन करते हुए शासन की छवि को उज्वल बनाए रखने के लिए दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular