Sunday, April 28, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaजन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज प्रत्येक व्यक्ति को मिल रहा: सांसद...

जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज प्रत्येक व्यक्ति को मिल रहा: सांसद लल्लू सिंह

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज प्रत्येक व्यक्ति को मिल रहा है। गरीब परिवारों को रहने के लिए पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है वहीं आयुष्मान योजना के तहत उनको 5 लाख तक निशुल्क उपचार की सुविधा भी मिल रही है। यह बातें पूराबाजार में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिल रहा है व गन्ना किसानों को समय से गन्ने का भुगतान हो रहा है। सांसद ने कहा कि खेतों की सिंचाई के लिए बिजली व नहरों से पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिए मुफ्त में अनाज की व्यवस्था के साथ 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। योगी सरकार ने भयमुक्त समाज की स्थापना की है, आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के रूप में जाना जा रहा है। गरीब परिवारों को पक्के मकान, शौचालय, विधवा एवं वृद्धा पेंशन दी जा रही है। सांसद ने कहा कि कार्यकर्ता सबका हित, सबका विकास को ध्यान में रखते हुए गांवो में जाकर लाभार्थियों से मिले और उनकी समस्याओं को दूर करने में अहम भूमिका निभाएं, यदि कोई कठिनाई आ रही हो तो उनके पास आकर अपनी समस्या का समाधान कराएं।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने जन कल्याणकारी योजनाओं में छात्र छात्राओं के लिए मिड डे मील, पेयजल, उज्जवला, सामूहिक विवाह योजना समेत अन्य गरीबों के लिए चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्य की सराहना की।अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नंदकुमार सिंह ने किया। इस दौरान मो. नसीम ने अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। लाभार्थी सम्मेलन को महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, बासुदेव मौर्या, गोकरन द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, अमित तिवारी, डॉ. अरुण तिवारी, रणधीर सिंह डब्लू, रामजीत निषाद, पूर्व प्रधान योगेश मिश्रा, शोभाराम वर्मा, गब्बर सिंह आदि ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular