मौलाना गुलाम अस्करी हाल मे मरहूम तकिउल हसन की तीजे की मजलिस का आयोजित
बाराबंकी। देवा रोड स्थित मौलाना गुलाम आस्करी हाल मे मजलिस का आयोजन किया गया। जिसको मौलाना रज़ा हैदर ज़ैदी ने सम्बोधित करते हुवे कहा की मौत हर इंसान को आनी है इससे कोई नहीं बच सकता है। ये मजलिस गोरमेंट कालेज सेवानिवित्र तकिउल हसन ज़ैदी का लम्बी बीमारी के चलते बीती मगलवार को देहांत हो गया था। उनके देंहांत से उनके चाहने वालो मे शोक की लहर दौड़ पड़ी। मजलिस के दौरान मौलाना ने बताया की स्व तकिउल हसन साहब बहुत ही ईमानदार और नेक इंसान थे।
उन्होंने पढ़ाई के दौरान अपने छात्रों के साथ बहुत अच्छा सुलूक करते थे, यही वजह है की उनको हर धर्म के लोग उनसे मोहब्बत करते थे। मौलाना ने आगे कहा की इंसान दुनिया से चला जाता है तब लोगो को उनकी एहमियत का पता चलता है। मौलाना ने अंत मे क़र्बला के दर्दनाक मसायान बयान किये जिसे सुनकर मौजूद अजादार रोने लगे। मजलिस से पूर्व हिंदुस्तान के मशहुर शायर कशिश संडेलवी, अजमल किन्तुरी, जाकिर एहलेबैत अहमद रज़ा ज़ैदी, ज़ाकिर इमाम ने पेशखवानी की। अंजुमन गुलामे अस्करी के नवाजवानों ने नोहखवानी व सीनाजनी की। मजलिस समाप्ति के बाद बनिए मजलिस ने सभी का शुक्रिया अदा किया।





