Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeEntertainmentAnil Kapoor की बेटी होकर भी लोगों से लिफ्ट मांगती थीं सोनम...

Anil Kapoor की बेटी होकर भी लोगों से लिफ्ट मांगती थीं सोनम कपूर, पेरेंट्स ने एक-एक रुपये के लिए कर दिया था मोहताज

फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पर्दे पर कई फिल्मों में काम किया है लेकिन पापा अनिल कपूर की तरह वो मुकाम हासिल नहीं कर पाई। हालांकि काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं और परिवार के साथ वक्त गुजार रही हैं। इस बीच अभिनेत्री का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अनिल कपूर आज भी इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने 1983 से इंडस्ट्री में डेब्यू किया और खूब नाम के साथ-साथ शोहरत भी कमाई। एक्टर के पास कई लग्जरी गाड़िया और मुंबई के जुहू इलाके में आलीशान बंगले के मालिक भी है, जो कई सालों से उनके पास है। ऐसे में अगर ये कहे की अभिनेता की बेटी सोनम कपूर को अपनी पॉकेट मनी के लिए जॉब करनी पड़ी थी।

इतना ही नहीं उनके पास खुद की कोई गाड़ी भी नहीं थी, तो सुनने में थोड़ी हैरानी होगी, लेकिन यही सच है। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद सोनम कपूर ने कहा है। आए जानें फैशन क्वीन सोनम कपूर से जुड़े कुछ अनसुने किस्से।

जब सोनम कपूर को करना पड़ा था स्ट्रगल

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) कहने को अनिल कपूर की बेटी हैं, लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने भी अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। इस दौरान उन्होंने कई चीजों का सामना किया, जिसके चलते आज को करोड़ों लोगों की पसंद बन गई हैं और एक लग्जरी लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों अभिनेत्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो द अनुपम खेर शो (The Anupam Kher Show) के दौरान का है। जो साल 2014 में टेलीकास्ट हुआ था। इस शो में इंडस्ट्री के कई सेलेब्स अनुपम खेर संग बातचीत करते नजर आते थे। इन्हीं में से एक सोनम कपूर भी थी।

इस दौरान अभिनेत्री ने बताया था कि, उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ बतौर असिस्ट काम किया था, जिसके बदले में उन्हें महीने की सैलरी मिलती थी जो करीब साढ़े तीन हजार रुपये होती थी। एक्ट्रेस ने आगे कहती है कि सिकंदर को भी उतना ही मिलता था, आपको पता है। इस पर अनुपम कहते हैं कि मैंने सिकंदर से कभी पूछा ही नहीं और न ही उसने मुझे आज तक एक पैसा दिया है।

लोगों से लिफ्ट लेती थी सोनम कपूर

इतना ही नहीं आगे इस दौरान सोनम ने अपनी गाड़ी का भी किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि वह लोगों ने लोगों से लिफ्ट लेकर जाती थी, क्योंकि मां सुनीता कपूर ने उनको गाड़ी नहीं लेकर दी थी। कुछ वक्त के बाद अभिनेत्री ने सेकंड हैंड गाड़ी खरीदी थी, जो लोन पर थी।

सोनम कपूर की सालाना कमाई लगभग 6 करोड़ है। इसके साथ ही उनका लंदन में एक बहुत बड़ा घर भी है। जहां वह अपने पति और बेटे वायु के साथ रहती हैं। सोनम कथित तौर पर ऑडी से लेकर मर्सिडीज जैसी शानदार कारों की मालकिन हैं। साल 2018 में सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद अहूजा संग शादी रचाई थी और शादी के बाद वह लंदन शिफ्ट हो गई। काम के चलते अक्स मुंबई में उनका आना-जाना लगा रहता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular