Monday, May 6, 2024
spot_img
HomeItawaइटावा ताइक्वांडो के खिलाड़ियों को  किया गया सम्मानित

इटावा ताइक्वांडो के खिलाड़ियों को  किया गया सम्मानित

अवधनामा संवाददाता 

इटावा ताइक्वांडो के सचिव हिमांशु यादव,सह सचिव हरि गोविंद सिंह,कोषाध्यक्ष नवीला ने मुख्य अतिथि बिरला शाक्य को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया
इटावा। ताइक्वांडो द्वारा अंतर राज्यीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में पदक और प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष  बिरला शाक्य ने सभी खिलाड़ियों को पदक पहनाकर तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इटावा ताइक्वांडो के सचिव हिमांशु यादव,सह सचिव हरि गोविंद सिंह,कोषाध्यक्ष नवीला ने मुख्य अतिथि को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।खिलाड़ियों ने फिरोजाबाद में संपन्न हुई अंतर राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सामूहिक तौर पर कुल 17 पदक प्राप्त किए।इसमें ओम तिवारी, अभिग्न, ज्ञानेंद्र, वैष्णवी,वर्तिका,शोर्य और हर्ष ने स्वर्ण पदक,वंश,आर्यन,पलक और तन्मय ने रजत पदक,समृद्धि, वैभवी, दिव्यांश,प्रियदर्शन और ओम ने कांस्य पदक हासिल किए थे।
            पदकों की इस श्रंखला का क्रम 6 वर्ष पहले इटावा ताइक्वांडो की स्थापना के साथ प्रारंभ हुआ था।इटावा ताइक्वांडो की स्थापना सचिव हिमांशु यादव,सहसचिव हरि गोविंद सिंह, कोषाध्यक्ष नबीला,मोहम्मद रज़िन हैदर, रोहित द्विवेदी,यशराज सक्सेना,वजीहा, अभिनव मिश्रा तथा राजा यादव आदि के मिले-जुले प्रयासों से हुई।वर्तमान में इटावा ताइक्वांडो के अध्यक्ष डॉ.प्रत्युष तिवारी हैं जिनके कुशल संरक्षण में यह संघ प्रगति कर रहा है।वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता डी.डी.मिश्रा ने इटावा ताइक्वांडो के कानूनी सलाहकार के रूप अतिमहत्वपूर्ण सहयोगी की भूमिका निभाई है।इटावा ताइक्वांडो की स्थापना इटावा में ताइक्वांडो के क्षेत्र में भ्रष्टाचार, अकुशलता,अनियमितता तथा जालसाजी के विरोध में हुई थी।इटावा ताइक्वांडो का घोषित उद्देश्य उचित मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान कर उन्नत और दक्ष ताइक्वांडो खिलाड़ियों की श्रृंखला तैयार करना है जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।
              अपनी मेहनत तथा लगन के बल पर इटावा ताइक्वांडो ने विभिन्न राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने अपने प्रशिक्षण की गुणवत्ता के दम पर कई बार ज़िले का नाम रोशन किया है।इनमें कुछ प्रमुख है—
शोर्य सिंह (सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण),अभिनव कुशवाहा (राष्ट्रीय कैडेट में रजत पदक),वैष्णवी वर्मा(राष्ट्रीय कैडेट में कांस्य तथा सीबीएसई जोनल में कांस्य),रुद्राक्ष प्रताप(राष्ट्रीय कैडेट में कांस्य),वंश वर्मा(सीबीएसई जोनल में रजत),तृषा सिंह(सीबीएसई जोनल में रजत),आयुष सिंह(सीबीएसई जोनल में रजत) तथा शोर्य सिंह( सीबीएसई जोनल में रजत)।मुख्य अतिथि बिरला शाक्य ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके सपनों में अपना विश्वास दिखाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो न सिर्फ खेल के रूप उपयोगी है बल्कि नारी सशक्तिकरण में भी अत्यंत सहायक है जिसके लिए वह सदैव प्रयासरत है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular