Sunday, May 18, 2025
spot_img
HomeMarqueeगणेश चतुर्थी पर पूजा अर्चना कर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की स्थापित

गणेश चतुर्थी पर पूजा अर्चना कर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की स्थापित

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। गणेश चतुर्थी पर आज रिद्धि सिद्धी के दाता भगवान श्रीगणेश की विशेष पूजा अर्चना के साथ प्रतिमा स्थापित की गयी और आज से विभिन्न स्थानों पर गणेश महोत्सव का शुभारंभ भी किया गया। राधा बिहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री गणेश महोत्सव में श्री गणेश महाराज की स्थापना अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मांड रूप विनायक गणपति विश्व का मंगल करने वाले हैं। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वधान में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में विधिवत मंत्रोच्चारण कर गणपति महाराज को स्वामी कालेंद्रानंद महाराज के सानिध्य में स्थापित किया गया और सभी भक्तों द्वारा गणेश महाराज पर पुष्पों की वर्षा कर गणपति का स्वागत किया गया। गणपति महाराज की अष्टधातु की प्रतिमा का गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से महास्नान कराया गया और 1008 ओम गं गणपतये नमः मंत्र द्वारा महास्नान कर महाभिषेक कराया गया और भगवान गणेश का तिलक चढ़ा कर महा श्रंृगार किया गया और भगवान को लड्डू का भोग अर्पण कर श्री गणेश महाराज की आरती उतारी गई। इसके उपरांत भगवान को मोदक का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। गणपति महाराज की महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि गणपति महाराज शिव शक्ति का संयुक्त ब्रह्म पुंज रूप साक्षात् ब्रह्म का स्वरूप है, जिसमें मां पार्वती की अनन्य कृपा व शिव के आशीर्वाद से गणपति प्रथम पूजित है। विघ्नहर्ता के रूप में गणपति सबके संकट करते हैं। रिद्धि सिद्धि गणपति की अर्धांगिनी है और शुभ लाभ उनके दो पुत्र हैं जिन पर गणपति की कृपा हो जाती है। उन्हें रिद्धि-सिद्धि समृद्धि शुभ लाभ सभी की प्राप्ति हो जाती है। उन्होंने कहा गणपति महाराज ब्रह्मांड के विनायक व मंगल मूर्ति हैं और संसार का कल्याण करने वाले हैं। इस अवसर पर पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, सोनू शर्मा, अरुण स्वामी, राजेंद्र धीमान, विवेक गर्ग, रमेश शर्मा, मोंटी शर्मा, वर्षा, किरण, बबीता, ललतेश, सरिता, मोनिका, निशा, कविता, गीता आदि ने गणपति पूजन कर गणपति का आशीर्वाद प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular