Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeUncategorizedकेन्द्रीय पुस्तकालय में 334वां युगऋषि सम्पूर्ण वाङ्मय साहित्य की स्थापना

केन्द्रीय पुस्तकालय में 334वां युगऋषि सम्पूर्ण वाङ्मय साहित्य की स्थापना

गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत विश्ववार्ता के विश्व धर्म चैनल के केन्द्रीय पुस्तकालय में 334वां युगऋषि सम्पूर्ण वाङ्मय साहित्य की स्थापना
गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत विश्ववार्ता के विश्व धर्म चैनल के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं0 श्री राम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का वांड़मय साहित्य की स्थापित किया गया। उपरोक्त यह वाङ्मय साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, गायत्री ज्ञान मंदिर इन्दिरा नगर के सक्रिय कार्यकर्ता श्री देवेन्द्र सिंह उनकी धर्मपत्नी स्व0 श्रीमती शशि गंगवार ने अपने पूज्य माता एवं साथ स्व0 श्रीमती शांति देवी की स्मृति में संस्थान के पुस्तकालय एवं सभी पत्रकारों को एक-एक अखण्ड ज्योति पत्रिक भेंट की।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा वाङ्मय साहित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सद्ज्ञान व्यक्ति को नर से नारायण बना सकता है। ज्ञान यज्ञ अभियान में सभी जीवित जाग्रत आत्माओं को इसमें भागीदारी करनी चाहिये, जिसमें समाज में सद्ज्ञान का प्रकाश फैल सके। श्री शर्मा ने बताया यह ऋषि साहित्य राजभवन, विधानसभा, सचिवालय प्रशासन, आई.आई.एम., पी.जी.आई., के.जी.एम.यू. और लखनऊ विश्वव्द्यिलय, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला, एन.बी.टी., हिन्दुस्तान टाइम्स, मुस्लिम विश्वव्द्यिलय नदवा, गुरूद्वारा, कैथलिक चर्च, प्रबन्ध तकनीकी संस्थानों के पुस्तकालयों सहित अबतक 333वाँ वाङ्मय स्थापना की जा चुकी है आज 334वाँ है। हमारा संकल्प है 501 स्थानों पर वाङ्मय स्थापना कराने का है।
विश्ववार्ता दैनिक समाचार पत्र, विश्ववार्ता पोर्टल, विश्ववार्ता मासिक पत्रिका, विश्ववार्ता न्यूज चैनल, विश्ववार्ता का विश्व धर्म चैनल के प्रधान संपादक श्री आशोक पाण्डेय जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऋषि साहित्य, एक जीवन दर्शन है हमारे सम्मानित विश्ववार्ता ग्रुप के पत्रकार बन्धु इस ऋषि साहित्य का स्वाध्याय करें अपने इस जीवन को, अपने परिवार को उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसारित करें। श्री पाण्डेय ने कहा कि हमारा दैनिक समाचार पत्र एवं पाक्षिक पत्रिका हमारे चैनल एवं पोर्टल के माध्यम से ऋषि के विचार समाज में पहुँचाने का प्रयास करेगें।
इस अवसर पर विश्ववार्ता ग्रुप के प्रबन्ध निदेशक सर्वश्री आशीष बाजपेयी, आनन्द अग्निहोत्री, मुकुल मिश्रा, नेहा, जगदीश जोशी सहित सभी पत्रकार बन्धु एवं गायत्री ज्ञान मंदिर के ट्रस्टी डॉ. नरेन्द्र देव, उदयभान सिंह भदौरिया, श्रीमती शशि गंगवार, देवेन्द्र सिंह मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular