स्वच्छता पखवाड़ा – 2022 के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

0
192

 

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज :   महाप्रबंधक कार्यालय, उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय प्रयागराज के अरावली सभाकक्ष में स्वच्छता पखवाड़ा – 2022 के अवसर पर कर्मचारियों के मध्य जागरूकता हेतु निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता  अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा की गई । निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन मुकेश कुमार कुलश्रेष्ठ, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी / निर्माण एवं औ.स. के निर्देशन में  किया गया।
कार्यक्रम का संचालन  आदेश कुमार मिश्र, सहायक कार्मिक अधिकारी, मुख्यालय ने किया। इस अवसर पर मुख्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने पूरे उत्साह से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोगी कर्मचारी  पवन कुमार मौर्य / आशुलिपिक, प्रीति कुमारी / मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक एवं दलीप सिंह / कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक का विशेष योगदान रहा।
अत: में धन्यवाद ज्ञापन  मुकेश कुमार कुलश्रेष्ठ, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी / निर्माण एवं औ.स. द्वारा किया गया ।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here