नेता जी के निधन से समूचा प्रदेश मर्माहत है- रामनेति उर्फ छट्ठू

0
334

 

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गयी। इसी क्रम में मंगलवार को रामकोला विधान सभा के नगर पंचायत मथौली बाजार में सपाइयों ने नेताजी को याद करते हुए शोक सभा का आयोजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया।
सभा को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य रामनेति उर्फ छट्ठू यादव ने कहा कि सपा संरक्षक समाजवादी वटवृक्ष थे। उनके निधन से समूचा प्रदेश मर्माहत है। समाज के वंचितों को देश की राजनीति व समाज के अग्रिम पंक्ति में लाने में उनका अतुलनीय योगदान रहा है। उनकी यादें हमसे सदैव जुड़ी रहेंगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मथौली बाजार राकेश उर्फ भोला यादव ने कहा कि मुलायम सिंह जैसा मुख्यमंत्री मिलना दुर्लभ है। वे राजनीति से ऊपर उठकर संबंधों को तरजीह देने वाले व्यक्ति थे। नेताजी हर किसी के बारे में सोचते थे। कहा कि वे धरती से जुड़े हर व्यक्ति के विषय में सोचते थे। वे सच्चे अर्थों में धरती पुत्र थे। लक्ष्मीपुर के प्रधान अकमल भाई ने कहा कि नेता जी का निधन समाजवादी पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका स्थान जो रिक्त हुआ है उसको कभी भरा नही जा सकता है। नेता जी आज हम लोगो के बीच तो नही है लेकिन उनके किये गए ऐतिहासिक कार्य हमेशा जीवित रहेंगे। सभा का संचालन करते हुए शिक्षक रमेशचंद्र यादव ने कहा कि किसानों की आवाज बनकर नेता जी हमेशा संसद से लेकर सड़क तक लड़ते रहे। कहा करते थे कि जब किसान खुशहाल रहेगा तभी देश खुशहाल रहेगा, कुशीनगर जिला उन्ही का देन है। उनका निधन झकझोर कर रख दिया है। श्रद्धांजलि सभा में रामप्रीत यादव, सोनू यादव, इस्तेयाक अहमद, शमसाद, आनन्द जायसवाल, शैलेन्द्र यादव, इस्तेखार, मनोज, रामसूरत यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
नेता जी का निधन समाजवादी पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है
तमकुहीराज, कुशीनगर। सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन से पूरा माहौल गमगीन है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह उन्हें श्रदांजली दे रहे है तथा उनका कहना था की समाजवाद का सबसे बड़ा सिपाही हमेसा हमेसा के लिए सो गया। स्थानीय लोकनिर्माण विभाग के डाकबंगले में मंगलवार को सपाइयों ने नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रदासुमन अर्पित किए। शोक सभा को सम्बोधित करते हुये जिला मीडिया प्रभारी रमेश चन्द्र यादव ने कहा कि नेता जी का निधन समाजवादी पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका स्थान जो रिक्त हुआ है उसको कभी भरा नही जा सकता है। नेता जी आज हम लोगो के बीच तो नही है लेकिन उनके किये गए ऐतिहासिक कार्य हमेसा जीवित रहेंगे। विधान सभा अध्यक्ष गोरख निषाद, सपा नेता व पूर्व सदस्य क्षेत्र पंचायत  सुनील यादव, प्रबन्धक एव युवा नेता राजेश यादव ने भी नेता जी को याद करते हुये नम आंखों से श्रदासुमन अर्पित किया। शोक सभा मे अब्दुल मन्नान, आजाद प्रधान, समाजवादी नन्दू गुप्ता, महेश यादव, राजेश यादव प्रधान, अवध किशोर कुशवाहा, अंशु यादव, जहाँगीर आलम, अजय कुमार यादव एडवोकेट, कलाम आजाद, प्रभुनाथ सिंह शिक्षक, सुजीत चौहान, जयप्रकाश यादव, डॉक्टर असरफ आलम, अरबिंद यादव (सर जी) मंटू यादव, अजित सिंह आदि लोग रहे।
सेवरही में सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम को दी श्रद्धांजलि
सेवरही, कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही में सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर नेता जी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके चित्र के सामने दीप जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर सेवरही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सपाइयों ने सेवरही नगर पंचायत कस्बे के वार्ड नं नौ आजाद नगर के समाजवादी पार्टी के भावी नगर पंचायत अध्यक्ष  प्रत्याशी मुहम्मद मीकाइल उर्फ समीर के आवास पर शोकसभा आयोजित कर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की है। अन्य दलों के लोगों ने भी मुलायम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। समाजवादी पार्टी के सेवरही के कार्यक्रताओ ने दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। इस मौके पे मुहम्मद मीकाइल उर्फ समीर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव दलितों पिछड़ों के मसीहा के रूप में जाने जाते थे। श्रद्वांजलि देने वालों में लव जयसवाल, मनीश श्रिवास्तव, फैसल खान, सज्जाद अली, सैलेन्दर सिहं, शशीकान्त भार्दवाज, शलीम कुरैशी, मेहराब खान, डबलु यादव, शाहीद शेख सहीत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here