Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaप्रचंड गर्मी पर भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साह भारी, नामांकन जलूस में...

प्रचंड गर्मी पर भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साह भारी, नामांकन जलूस में उमड़ा जनसमूह

जलूस पर खड़े लोगों द्वारा जय श्री राम के जयघोष के साथ जलूस पर कर रहे थे पुष्पवर्षा

अयोध्या। प्रचंड गर्मी पर भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साह भारी पड़ा। रामकथा पार्क से निकलकर प्रेस क्लब तक पहुंचने वाले नामांकन जलूस के दौरान बढ़ा हुआ तापमान व तीव्र गति से चलती लू बेअसर दिखी। जयघोष करते भाजपा के कार्यकर्ता जलूस के आगे पैदल चल रहे थे। इसके बाद मोटरसाईकिल का काफिला व भाजपा के दो रथ चल रहे थे। एक रथ पर महंत कमलनयन दास, महंत मिथिलेश नंदनी शरण, आचार्य चित्रांशु, महंत मैथिली शरण, महंत वैदेही बल्लभ शरण दास, महंत परशुराम दास, जगदीश दास, मनीष दास, लोक सभा प्रभारी बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, दूसरे रथ पर पूर्व सांसद विनय कटियार, सांसद लल्लू सिंह, मंत्री दया शंकर सिंह, राज्यमंत्री सतीश शर्मा, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, एमएलसी हरिओम पाण्डेय, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, डा अमित सिंह चौहान, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू व गोरखनाथ बाबा सवार थे।
जलूस के स्वागत के लिए कुछ-कुछ दूरी पर शिविर लगे हुए थे। जुलूस के पूर्व मार्ग पर दर्जनों स्थानों पर भाजपा के साथ विभिन्न संगठनों ने शिविर लगाए थे। जिसमें शरबत का वितरण किया जा रहा था। जलूस पर शिविर में खड़े लोगों द्वारा जय श्री राम के जयघोष के साथ जलूस पर पुष्पवर्षा कर रहे थे। नामांकन जलूस की व्यवस्था की जिम्मेदारी युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सम्हाल रखी थी। जलूस के दौरान इस बात का ख्याल रखा जा रहा था कि मार्ग पर चलने वालों को जाम की वजह से कोई दिक्कत न आने पाये। जिसके लिए युवा मोर्चा के पदाधिकारी वाहनों को पास करा रहे थे। भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को उत्साहवर्धन करने के लिए जलूस में पैदल चल रहे थे। जलूस के आगे चल रहे डीजे पर भाजपा के सम्बंधित गीत बज रहे थे। नामांकन जलूस के दौरान सड़क की दोनां पटरियों पर खड़े लोग भाजपा के समर्थन में अपना हाथ उठा रहे थे। जगह-जगह लगे स्वागत शिविर में सुबह से स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा थे। जलूस के पहुंचते ही पुष्प वर्षा करके इसका स्वागत किया गया। गठबंधन की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल ,अपना दल, सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी जलूस में शामिल हुए।
नामांकन जुलूस में क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह, जिपंअ रोली सिंह, लोक सभा संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, कमला शंकर पाण्डेय, अभिषेक मिश्र, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, पूर्व चेयर मैन विजय गुप्ता, मनमोहन जायसवाल, तेजेन्दर पाल सिंह टिंकल, मनोज श्रीवास्तव, अरूण तिवारी, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, करूणाकर पाण्डेय, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, राघवेन्द्र पाण्डेय, आलोक सिंह रोहित, मनोज जायसवाल, ब्लाक प्रमुख कप्तान सिंह, राजीव तिवारी, पवन सिंह, दिनेश वर्मा, सर्वजीत सिंह, अभिषेक सिंह, अशोक कसौंधन, रमापति पाण्डेय, शोभनाथ वर्मा, इं रणवीर सिंह, रमाकांत यादव, हृदयराम यादव, शम्भूनाथ सिंह दीपू, हर्षवर्धन सिंह, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, वरूण चौधरी, बालकृष्ण वैश्य, इंद्रभान सिंह, चंद्र भान सिंह, नरेश गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव रिंकू, राधेश्याम त्यागी, शिक्षक नेता वीरेन्द्र सिंह, अनूप सिंह रानू, अशोक द्विवेदी, आशा गौड़, बसंती सिंह, रीना द्विवेदी, शकुंतला गौतम सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

कलेक्टेट में सीएम धामी के साथ किया नामांकन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के नामांकन में शामिल हुए। कलेक्टेट परिसर पहुंचे सीएम धामी के साथ भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया।
इस दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नामांकन जलूस में बडे़ बुर्जगों, नवजवानों, माताओं-बहनों ने जिस प्रकार सड़को पर आकर घरों की छतों पर खडे़ होकर अपना आर्शीवाद दिया है। लल्लू सिंह सांसद विधायक मंत्री के रूप में हमेशा सर्मपित भाव से काम किया हैं। अयोध्या अब पूरे विश्व का धाम बन रहा है। कार्यकर्ता, कारसेवक तथा नेता के रूप में उनका बड़ा योगदान रहा है। इस बार का चुनाव ऐतिहासिक होगा। देश और दुनिया में फिर से रामयुग आया है। पीएम मोदी की वजह से यह कालखंड़ तथा यह सौभाग्य हम सभी राम भक्तों को मिला है। फिर से रामयुग में आने का सौभाग्य मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular