Friday, January 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhगौशाला में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी

गौशाला में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी

तहसील बुढ़नपुर ब्लॉक कोयलसा के हुंसेपुर सनूप ग्राम मे स्थित गौशाला का किया निरीक्षण

आज़मगढ़। जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने आज तहसील बुढ़नपुर ब्लॉक कोयलसा के हुंसेपुर सनूप ग्राम मंे स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि यहां कुल 66 गोवंश संरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि गौशाला में भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। संरक्षित गोवंश के लिए हरे चारे की बुवाई हो चुकी है। यहां पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था है। जिलाधिकारी ने उपस्थित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे जनपद में 93 गौशाला है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन का प्रयास है कि सभी गौशालाओं में अच्छी से अच्छी सुविधा प्रदान की जाए, ताकि मा0 मुख्यमंत्री जी की आकांक्षा के अनुसार गोवंशों को संरक्षित किया जाए तथा बेहतर वातावरण में रखा जाए। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को खड़ंजे को उखाड़ कर उसका लेवल सही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उसका स्लोप अच्छा बनाया जाए, ताकि बारिश का पानी रुकने न पाए।

उन्होंने कहा कि गौशाला ड्रेनेज बनाकर पानी निकल जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीमार पशुओं को अलग रखा जाए, तथा उनका प्रापर तरीके से इलाज सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ड्यूटी रजिस्टर एवं संरक्षित पशुओं के रजिस्टर का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने गौशाला मंे संरक्षित पशुओं को गुड़ एवं केला खिलाया। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular