Wednesday, March 5, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurप्रदेश मण्डल नेताओं का कर्मचारी संघ ने किया सम्मान

प्रदेश मण्डल नेताओं का कर्मचारी संघ ने किया सम्मान

 

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। उ.प्र. ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के द्वारा जनपद ललितपुर में जिले के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मीनादेवी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौहान एवं (उ.प्र.) ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के मण्डल अध्यक्ष झांसी सोनू पारोचे के आगमन पर भव्य सम्मान किया। सम्मान समारोह के अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अतिविशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मीनादेवी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौहान एवं मण्डल अध्यक्ष सोनू पारोचे रहे। सम्मान समारोह आयोजित में जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा बहुजनों के मसीहा, नारी के मुक्ति दाता, भारतीय संविधान निर्माता, विश्व रत्न बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प मालाओं से एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया। साथ में जिला पंचायत राज अधिकारी का शॉल उढ़ाकर, पुष्प मालाओं व श्रीफल देकर सम्मान किया गया। जिसमें सफल कार्यक्रम का सफल संचालन चतुर्थ श्रेणी (उ.प्र.) राज कर्मचारी महासंघ के मण्डल अध्यक्ष बिहारी लाल वरल ने किया। जिसमें (उ.प्र.) ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सचिन चोटाला का सम्मान किया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष झांसी वहन हेमला, जिला महामंत्री सचिन नरया, जिला व.रि उपाध्यक्ष प्रमोद मुड़ेले, जिला कोषाध्यक्ष देविन्द्र श्रीवास, जिला प्रवक्ता पवन रजक, उपमहामंत्री कन्हैया लाल, जिला मीडिया  प्रभारी सीताराम कुशवाहा, मंत्री सुमन देवी, महिला प्रवक्ता रजनी रजक, व.रि नेता राजू मंहत लाहार, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, रवि वाल्मीकि, जिला कार्यकारणी सदस्य शीला देवी अहिरवार सहित अन्य समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। आभार प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मीनादेवी ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular