Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeसिंचाई विभाग कार्यालय पर कर्मचारियों का धरना जारी

सिंचाई विभाग कार्यालय पर कर्मचारियों का धरना जारी

 

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता पूर्वी यमुना नहर के खिलाफ चल रहा डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का धरना आज भी जारी रहा और स्थानान्तरण आदेश वापिस होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
देहरादून रोड स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय पर अधिशासी अभियन्ता के खिलाफ डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ से जुड़े कर्मचारियों का पिछले कई दिनांे से चल रहा धरना आज भी जारी रहा। उन्होंने नारेबाजी करते हुए अधिशासी अभियन्ता के खिलाफ हठधर्मिता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियंता अपर पूर्वी यमुना नहर ने मनमाने ढंग से शासन द्वारा निर्धारित नीति के विरोध किए गए पदस्थापना आदेशों एवं संघ के सदस्यों का एनपीएस खाता न खुलने के कारण उनका वेतन जारी नहीं हो पा रहा है। राकेश कुमार त्यागी ने कहा कि अधिशासी अभियंता अपनी मनमानी कर रहे हैं। साथ ही सदस्यों का एनपीएस खाता ना खुलने के कारण उनका वेतन भी रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती, तो आगे भी धरना जारी रहेगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से केके सैनी, सचिन प्रभाकर, उमेश चंद्र शर्मा, मौहम्मद नफीस, भारत भूषण, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, केपी सिंह, शशिकांत, आनंद कुमार, शिव कुमार, वारिस कुमार, विक्रम सिंह, कालूराम आदि लोग मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular