Monday, September 22, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAgraहिंदी के प्रचार-प्रसार को कर्मचारियों ने दिखाया उत्साह

हिंदी के प्रचार-प्रसार को कर्मचारियों ने दिखाया उत्साह

आगरा। मंडल में राजभाषा पखवाड़ा के तहत शनिवार को आगरा छावनी स्टेशन पर हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा के उपयोग को प्रोत्साहित करना और राजभाषा के रूप में इसकी भूमिका को मजबूत करना रहा।

मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रनव कुमार के निर्देशन में राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन पूरे रेल मंडल में किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को समय दोपहर 12 बजे आगरा छावनी स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन स्टेशन निदेशक संतोश त्रिपाठी की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल हिंदी भाषा के प्रति कर्मचारियों की रुचि बढ़ाना था, बल्कि उन्हें इसके शुद्ध, सरल और प्रभावी प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करना भी रहा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कर्मचारियों ने विविध विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। जिनमें राजभाषा हिंदी की उपयोगिता, सरकारी कार्यों में हिंदी का महत्व, और राष्ट्र निर्माण में भाषा की भूमिका जैसे विषय शामिल रहे।

स्टेशन निदेशक संतोश त्रिपाठी ने प्रतियोगिता के बाद प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी संस्कृति और आत्मा है। हमें गर्व होना चाहिए कि हम इसे राजभाषा के रूप में प्रयोग करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular