HomeUttar PradeshHamirpurचुनाव में ड्यूटी के बाद बैंक नही पहुचे कर्मी, नही हुआ लेन...

चुनाव में ड्यूटी के बाद बैंक नही पहुचे कर्मी, नही हुआ लेन देन

अवधनामा संवाददाता

कुरारा हमीरपुर। बैंक कर्मियों के चुनाव ड्यूटी से न लौटने के चलते मंगलवार को झलोखर गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लेन देन नही हो सका जिससे उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा।यही स्थिति मौदहा में इलाहाबाद बैंक की शाखा म रही जहां कर्मचारियों के न आनें से लोगो को भारी दिक्कतों का सामना रहा लोग धूप में खाली हाथ लौटे
झलोखर गांव स्थित एसबीआई की शाखा के कर्मियों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई थी जिसके चलते मंगलवार को भी बैंक कर्मी बैंक नही पहुचे। बैंक तो खुली मगर बैंक में उपभोक्ताओं का लेन देन नही हुआ। शाखा प्रबंधक रामेंद्र परमार में बताया कि बैंक में दो ही बैंक कर्मी है बाकी के संविदा कर्मी लगे हुए है। बैंक कर्मियों में एक तो वो स्वयं है दूसरे है कैशियर हम दिनों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई थी। मंगलवार को करीब 4 बजे मशीने जमा करने के बाद हम लोग घर आ पाए थे सुबह पता चला कि कैशियर साहब की तबियत कुछ खराब है जिसके चलते वो बैंक नही आये जिसके कारण लेन देन नही हो सका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular