Saturday, April 25, 2026
spot_img
HomeItawaसी0डी0रेशियो बढ़ाने पर ज़ोर दिया जाए- डीएम

सी0डी0रेशियो बढ़ाने पर ज़ोर दिया जाए- डीएम

इटावा। बैंकर्स समिति की बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आहूति की गई।जिसमें जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम बताया कि राज्य स्तर पर सी0डी0 रेशियो 59.64% जनपद स्तर पर 49.75% बहुत ही कम है।उन्होंने बताया कि जनपद इटावा का सी0डी0 रेशियो राज्य स्तर पर 46 वीं रैंक पर है। उन्होंने कहा कि सी0डी0 रेशियो बढ़ाने पर ज़ोर दिया जाए।उन्होंने कहा कि जनपद का विकास सी0डी0रेशियो पर निर्भर करता है।उन्होंने कहा कि सी0डी0 रेशियो बढ़ाने के लिए सरकारी योजना में क्रेडिट फैसिलिटी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि एम0एस0एम0ई0 सेक्टर में अधिक से अधिक लोन स्वीकृत करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को लोन दिया जाए। उन्होंने 60 प्रतिशत से कम सी0डी0 रेशियो वाली बैंकों को स्ट्रेटजी बनाकर काम करने एवं सी0डी0रेशियो की ग्रोथ को बढ़ाने हेतु निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कल्चरल सेक्टर एवं एम0एस0एम0ई0 सेक्टर में क्रेडिट फैसिलिटी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों को देखा एवं निस्तारण हेतु निर्देश दिए।उन्होंने क्रॉप लोन की स्थिति के बारे में पूछा एवं कहा कि क्रॉप लोन को बढ़ाया जाए।उन्होंने ग्रामीण बैंक को ब्रांच बढ़ाने के लिए कहा।उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया जसवन्तनगर को कार्य में लापरवाही बरतने हेतु नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के अंतर्गत 79 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।उन्होंने कहा कि ओ0डी0ओ0पी0 पर भी फोकस किया जाए।उन्होंने कहा कि बैंकवाइज़ अलग से मीटिंग कराई जाए और साथ ही खराब और अच्छे परफॉर्मर के बारे में बताया जाए।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, एल0डी0एम0सहित सभी बैंकर्स आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular