Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeएनटीपीसी-विंध्याचल द्वारा 06 कर्मचारियों को सेवानिवृत होने पर दी गई भावभीनी विदाई

एनटीपीसी-विंध्याचल द्वारा 06 कर्मचारियों को सेवानिवृत होने पर दी गई भावभीनी विदाई

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ब्यूरो एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना मेँ दिनांक 30.11.2022 को अपनी दीर्घ सेवा देने के पश्चात कुल 06 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी इस प्रकार से हैं : – संतोष कुमार द्विवेदी, अपर महाप्रबंधक(ईएमडी), रमेश बहादुर सिंह, सहायक प्रबंधक(ऐश हैंडिलिंग), बब्बू लाल सिंह, अभियंता एसएलपीएस (प्रचालन), वामन डोलस, अभियंता/एसएलपीएस (रसायन), दशरथ सिंह, सब अभियंता(प्रचालन) एवं राम सागर शहवाल, सबआफिसर (आरएलआई)।

एनटीपीसी-विंध्याचल प्रबंधन द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का सम्मान परियोजना के उमंग भवन के सभागार में किया गया। स्वागत की कड़ी में कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) सुभाष चन्द्र नायक व मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), ई सत्य फनी कुमार नें सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। परियोजना की यूनियन/एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी पुष्पमाला पहनाकर अतिथि कर्मचारियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) सुभाष चन्द्र नायक नें सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि एनटीपीसी-विंध्याचल को वर्तमान ऊंचाइयों तक पहुंचाने में आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और एनटीपीसी-विंध्याचल सदा ही आपकी सेवा के लिए आपका कृतज्ञ रहेगा। ई सत्य फनी कुमार ने सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अपने जीवन की नई पारी की नए सिरे से शुरुआत करने हेतु शुभकामनायें दीं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसी कड़ी मे विभागाध्यक्षों ने भी सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अपने जीवन की नई पारी की नए सिरे से शुरुआत करने हेतु शुभकामनायें दीं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

सम्मान की कड़ी में सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) एवं मुख्य महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) नें फल, शाल एवं स्मृति-चिन्ह से सम्मानित किया । साथ ही सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करते समय उनके परिजनों को आमंत्रित कर इस भावुक क्षण को उनके लिए यादगार बनाने का प्रयास किया गया । इसके अतिरिक्त सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एनटीपीसी मेँ उनके द्वारा दी गई दीर्घ सेवाओं के लिए दीर्घ सेवा प्रमाण-पत्र आदि भी प्रदान किया गया ।

इसके बाद सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों ने बारी-बारी से एनटीपीसी से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया। सभी नें एनटीपीसी में अपने बिताए समय को अविस्मरणीय कहा । उन्होने कहा कि उनकी पहचान एनटीपीसी के कारण ही बनी है और वे अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं। इसी के साथ सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों ने सभी सहकर्मियों को उनके सहयोग एवं सानिध्य के लिए विशेष तौर से धन्यवाद दिया।

अभिनंदन समारोह के दौरान विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोशिएशन के प्रतिनिधिगण, सेवानिवृत होने वाले विभाग के कर्मचारीगणों के साथ-साथ एवं उनके परिवार जन भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular