Emergency Landing of Flight : लंदन से दिल्ली जा रहे विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, ईंधन लेने के बाद हुआ रवाना

0
393

Emergency Landing of Foreign Flight in Lucknow लंदन से दिल्ली पहुंचने से पहले विमान में ईंधन कम हो गया। पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी को सूचना दी और ईंधन की स्थिति स्पष्ट की। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ एयरपोर्ट पर कराने की अनुमति दी गई।

लखनऊ : लंदन से दिल्ली जा रही वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन की फ्लाइट की चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। ईंधन कम होने के कारण विमान को अमौसी एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान में उस समय 300 यात्री थी।

वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन का विमान, उड़ान संख्या वीएस 302 गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से रवाना हुआ। विमान को दस घंटे से अधिक का सफर करके दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचना था, लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले विमान में ईंधन कम हो गया। पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी को सूचना दी और ईंधन की स्थिति स्पष्ट की। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ एयरपोर्ट पर कराने की अनुमति दी गई।

विमान में सवार यात्रियों को जब दिल्ली के जगह लखनऊ में लैंडिंग की सूचना मिली तो वे घबरा गए। पूछने पर उन्हें बताया गया कि ईंधन कम होने से डायवर्ट किया जा रहा है। इससे यात्री घबरा गए। अहमदाबाद में हुए हादसे के बाद विमान यात्रियों में स्वाभाविक डर पैदा हो गया है, लेकिन लखनऊ में लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना पर सुरक्षाबलों और एम्बुलेंस आदि को मुस्तैद कर दिया गया। विमान के पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए सावधानी से विमान की लैंडिंग करवाई। विमान के सकुशल लैंड होने पर यात्रियों की जान में जान आई। लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान को टैक्सीवे पर ले गया गया। विमान में ईंधन भरा गया, जिसके बाद फ्लाइट वापस दिल्ली रवाना हो गई। इस दौरान यात्री विमान में ही बैठे रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here