गोरखपुर । सहजनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत गोरेडीह सीवान में किसान के खेत में लटक रहे विद्युत तार को ठीक न करने पर परेशान किसान से विद्युत केंद्र गंगटही पर अनशन पर बैठ कर खेत में लटक रहे विद्युत तार ठीक कराने की मांग किया है।
किसान सुमित्रा देवी पत्नी स्व रामराज गोंड के खेत में करीब दो वर्ष से करीब पांच फीट पर हाईटेंशन तार लटक रहा है। जिसे ठीक कराने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत दर्ज करा चुकी है। लेकिन अभी तक उसे कसा नहीं गया। खेत में तार लटकने से दो वर्ष से खेतीबारी नहीं हो पा रही है।
जिससे भुखमरी के कगार पर खड़ी है। किसान ने खेत में लटक रहे विद्युत तार ठीक कराने की मांग किया। और विद्युत विभाग के जिम्मेदारों को चेतावनी दी है कि खेत में लटक रहे विद्युत तार तत्काल ठीक नहीं कराया गया तो अनशन जारी रहेगा।
इस संदर्भ में अवर अभियंता राजेश मौर्या ने कहा कि विद्युत उप केंद्र पर नहीं हूं। अभी तत्काल बात कर ठीक कराता हूं।





