Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeरेलवे ट्रेक पर बुजुर्ग व्यक्ति का छत-विक्षत अवस्था में मिली लाश

रेलवे ट्रेक पर बुजुर्ग व्यक्ति का छत-विक्षत अवस्था में मिली लाश

 

अवधनामा संवाददाता 

मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा
पडरौना कोतवाली के बसहियां व सिधुआ मिश्रौली गांव के रेलवे पटरी पर मिली लाश
कुशीनगर। कप्तानगंज से सिवान जाने वाली मार्ग बसहियां व सिधुआं मिश्रौली गांव पास रेलवे की पटरी के बीच एक 60 वर्षीय अज्ञात अधेड़ शख्स का क्षत-विक्षत अर्ध नग्न हालत में शव रेलवे के पटरी के बीच मिला है। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के बसहियां और सिधुआं मिश्रौली गांव के पास कप्तानगंज से सिवान जाने वाले मार्ग रेलवे ट्रैक के बीच एक अधेड़ अज्ञात शख्स का छत बिछत शव अर्धनग्न हालात में सुबह ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद गांव के किसी ने स्थानीय कोतवाली पडरौना क्षेत्र के सिधुआं चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिधुआं चौकी प्रभारी सीवी पांडेय अपने पुलिस जवान के साथ मौके पर पहुंच गए। सिधुआं चौकी पुलिस ने मौके पर जुटे लोगों से अज्ञात अधेड़ शख्स का अर्धनग्न हालत में रेलवे पटरी पर पड़े अज्ञात शव के बारे में पहचान कराने की कोशिश की। मौके पर जुटी भीड़ ने अज्ञात अधेड़ शख्स के छत बिछत शव को पहचान नहीं कर पाए। कोतवाली पडरौना के सिधुआं चौकी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह एक 60 वर्षीय अधेड़ अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत हालात में कप्तानगंज से सिवान जाने वाले मार्ग सिधुआं मिश्रौली और बसहियां गांव के बीच रेलवे पटरी के पास मिले शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद से ही कुछ कहा जा सकता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular