अकीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज, गले मिलकर एक दूसरे को दी मुबारकबाद

0
132
अवधनामा संवाददाता
मांगी अमन-चैन व खुशहाली की दुआ, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
कुशीनगर। मुकद्दस रमजान की इबादतों के बाद ईद-उल-फितर की नमाज गुरुवार को जोश व उमंग के साथ अता की गई। नगर के ईदगाह समेत जिले के सभी ईदगाहों में सुबह ईद की नमाज अता की गई। बारगाहे इलाही की इबादत में एक साथ हजारों सिर झुके। नौजवानों से लेकर बुजुर्गों ने देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।
इस मौके पर मुस्लिमों ने अल्लाह की बारगाह में सजदे किए व माह-ए-रमजान और ईद की खुशी देने पर अल्लाह तआला का शुक्र अदा किया। ईदगाहों के आसपास मेले जैसा माहौल रहा है। नमाज पढ़ने के बाद बच्चों ने खूब खरीदारी की। नमाजेदारों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ईद को लेकर सुबह से ही रौनक दिखने लगी। लोग उत्साहित नजर आ रहे थे। विशेष नमाज के लिए लोग सुबह से तैयारियां कर रहे थे। नमाज का वक्त होने से पहले लोग नहा-धोकर, नए कपड़े पहनकर ईदगाह की ओर रुख कर लिया। नगर के नौका टोला, हथिसार मोहल्ला, खिरिया टौला, नोनिया पट्टी, गुफ्ती शहीद और छावनी समेत जिले के सभी ईदगाह में लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। ईदगाह में नमाज से पहले जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती रजाउल मुस्तफा ने बताया कि ईद का दिन अल्लाह की ओर से इनाम का दिन है। इस दिन रमजान में रोजा रखने वाले रोजेदारों के सभी गुनाहों को अल्लाह माफ कर देते हैं। उन्होंने कहा कि हर शख्स को अपने मुल्क से बेइंतिहा मोहब्बत करनी चाहिए। नमाज के बाद की गई दुआ में बुजुर्ग, बच्चों, महिलाओं और नौजवानों के साथ ही देश में चैन व अमन की दुआ मांगी गई।
बच्चों में दिखा गजब का जोश
ईद के दिन सबसे अधिक उत्साह बच्चों में देखा गया। ईद की नमाज खत्म होते ही बच्चे अपने साथियों और दोस्तों के साथ त्योहार की खुशियां बांटते नजर आए। ईदी के रूप में मिले रुपयों को बच्चों ने झूले व खानपान पर खर्च किए।
दिन भर चला दावतों का दौर
ईद की नमाज के बाद शहर भर में दावतों का दौर चलता रहा। शहर की मुस्लिम बस्तियों में लोगों का लगातार आना-जाना रहा। इस खास दिन लोगों ने सेवई के साथ ही अन्य पकवानों का लुत्फ उठाया।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here