Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeएनटीपीसी सिंगरौली में हर्षोल्लास से मनाया ईद का त्योहार

एनटीपीसी सिंगरौली में हर्षोल्लास से मनाया ईद का त्योहार

 

सोनभद्र/शक्तिनगर एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर द्वारा हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर मनाई गई। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा सभी के लिए इफ्तारी का भव्य आयोजन किया गया एवं सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली रहे। श्री राजीव अकोटकर द्वारा सभी को ईद के मौके पर शुभकामनाएं दी एवं सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की गयी।

इस अवसर पर सतीश कुमार गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एलके बेहरा, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), प्रबोध कुमार, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन), अशोक कुमार सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), जोसफ बास्टियन, महाप्रबंधक (ऐश डाइक प्रबंधन), सिद्धार्थ मण्डल, मानव संसाधन प्रमुख, यूनियन एवं एसोशिएशन के पदाधिकारिगण आदि ईद समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन एनटीपीसी सिंगरौली की ईद मिलन समिति द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular