रंग बिरंगे परिधान पहने लजीज पकवान बनाकर मनाया त्योहार
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। दो महीना आठ दिन गम मनाने के बाद मंगलवार को तहसील क्षेत्र के शिया समुदाय के लोगों ने खुशी का इजहार किया। हज़रत इमाम हुसैन अस के कातिल के कत्ल होने की खुशी में ईद-ए-जहरा का त्योहार पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। शिया समुदाय के लोगों ने रंग बिरंगे परिधान पहले और अपने घरों पर लजीज पकवान बनाए तथा एक दूसरे से गले लगकर ईद-ए-जहरा की मुबारकबाद पेश की। वहीं हल्लौर कस्बे के विभिन्न घरों के साथ साथ मकतब इमामिया में महफिल आयोजित हुई। जिसमें उलमाए कराम ने तकरीर के जरिए ईद-ए-जहरा और ताज पोशी इमाम ए जमाना पर विस्तार से रोशनी डाली तो शायरों ने अपने अपने कलाम पेश कर खूब वाहवाही बटोरी।
मंगलवार शाम को हल्लौर कस्बे में पुरानी परंपरा के मुताबिक मकतब इमामिया हल्लौर में महफिल का आयोजन मौलाना शाहकार हुसैन ज़ैदी की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें ज़ाकिरे अहलेबैत जमाल हैदर करबलाई ने तकरीर के दौरान कहा कि शिया समुदाय के लोग ईद-ए-जहरा इसलिए मनाते हैं कि आज ही के दिन इमाम हुसैन अस का कातिल मारा गया था। उसके मारे जाने के बाद चौथ इमाम जैनुल आबेदीन अस पहली बार मुस्कुराये थे। इसके अलावा शिया मुसलमानों के बारहवें इमामें जमाना की आज ही के दिन ताजपोशी का दिन है। एक साथ तीन खुशियां हैं। उन्होंने कहा कि हमें अदब के दायरे में इस जश्न को मनाना चाहिए ताकि यह पैगाम जाए कि हम मजलूम इमाम हुसैन अस के बताए हुए रास्ते पर ही चल रहे हैं। मौलाना आदिल अब्बास, मौलाना मोहम्मद अब्बास शारिब और ज़ाकिरे अहलेबैत अज़ीम हैदर ने भी तकरीर की।
महफिल में शायर निज़ामत के फ़रायज़ अफसर हल्लौरी ने अंजाम दिया और कलाम पढ़ते हुए कहा कि ईसा वो आ रहे हैं मुसल्ला लिए हुए-काबे की छत से कोई अज़ां दे रहा है क्या, तो लोगों ने खूब तारीफ की इनके अलावा के सावन हल्लौरी, हसन जमाल, ज़फर हल्लौरी, फलक हल्लौरी, मेहदी हल्लौरी, आले रज़ा, मेराज, जलाल मास्टर, अज़ीम सज्जादी, हानी, हैदररे कर्रार, जांबाज़, मीसम, मीर शारिब, इन्तेज़ार, हसन सादिक़, ख़ुलूस, लकी, रैना, मोजिज़, फरहान, सलमान सलमानी आदि शायरों ने अपने अपने कलाम पेशकर खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान इमाम हैदर, मोहम्मद मेंहदी, जमाल बीके, काजिम रज़ा, अलमदार हुसैन, इंतेज़ार हुसैन शबाब, इक़बाल मेंहदी, शम्स हैदर मास्टर, अरमान, एहतेशाम मेंहदी, शहनवाज हुसैन, बबलू शाहरुख, ख़ुशतर रज़ा, मनव्वर, अज़ीम हैदर, जैकी, कामयाब सहित तमाम लोग मौजूद रहे।





