Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeNationalबंगाल-झारखंड में कोयला माफियाओं पर ED का एक्शन, 100 से ज्यादा अधिकारियों...

बंगाल-झारखंड में कोयला माफियाओं पर ED का एक्शन, 100 से ज्यादा अधिकारियों ने कई ठिकानों पर मारा छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता शामिल हैं। यह कार्रवाई अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े मामलों में की जा रही है।

झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफियाओं के खिलाफ ईडी का एक्शन जारी है। प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला माफिया के खिलाफ 40 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापामारी की है।

अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता जिलों में 24 परिसरों में अवैध कोयला खनन, अवैध परिवहन और कोयले के भंडारण मामले के संबंध में तलाशी ले रहा है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, नरेंद्र खरका, अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष, कृष्ण मुरारी कयाल और अन्य के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह से ED की छापेमारी चल रही है। बंगाल में रेड के दौरान भारी मात्रा में कैश एवं जेवरात बरामद हुए हैं।

झारखंड में 18 जगहों पर ED की छापामारी

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी झारखंड में 18 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ये छापामारी कोयला चोरी और स्मगलिंग के कई बड़े मामलों से जुड़े हैं, जिसमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, एलबी सिंह और अमर मंडल के मामले शामिल हैं।

बता दें कि इन सभी मामलों को मिलाकर कोयले की बड़ी चोरी और चोरी शामिल है, जिससे सरकार को सैकड़ों करोड़ का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular