Thursday, October 30, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhya बारिश के बींच दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन 

 बारिश के बींच दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन 

 

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या।  बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। दिनभर बूंदाबांदी के बींच सुबह 11 बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे तेज बारिश के रूप में तब्दील हो गई। शाम चार बजे जनपद के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश शुरू हुई। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार बुधवार हुई बारिश और पूर्वी हवाओं के चलने के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार जनपद में सुबह से 17 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के अनुमान है।
दिनभर हुई बारिश के बींच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन पुलिस बल की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। भारी बारिश के चलते भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नही दिखाई पड़ी,दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन हेतु प्रातः11 बजे श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया जो धीरे धीरे बढ़ता ही गया। रात्रि लगभग 1 बजे से ही प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जीआईसी ग्राउंड पर प्रतिमाओं का इकठ्ठा होना शुरू हो गया, विजयदशमी पर 11.30 पर जीआईसी से प्रतिमाओं का जुलूस के रूप में निकलना शुरू जिसकी अगुवाई अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पार्षद फरीद कुरैशी भी अपने अन्य सहयोगियों के साथ जुलूस में शामिल रहे, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो शक्ति सिंह सहित कई महत्वपूर्ण नेताओं के साथ भाजपा महिला मोर्चा की टोली नें किया। प्रतिमा विसर्जन जुलूस में सभी राजनीतिक दलों के लोगों नें सामाजिक सौहार्द का परिचय देते हुए भरपूर एकजुटता दिखाई जोकि किसी भी धर्म व जाति के परे रही। साथ ही कसाबबाड़ा तिराहे पर उनकी अगुवाई में अन्य मुस्लिम भाइयों नें जुलूस का जोरदार स्वागत माल्यार्पण व पुष्पवर्षा कर किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular