Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeचार किलो डोडा पोस्त ले जाता नशा तस्कर गिरफ्तार

चार किलो डोडा पोस्त ले जाता नशा तस्कर गिरफ्तार

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 04 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर नशा तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे धर पकड अभियान के अन्तर्गत पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण व सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान ग्राम ननवाखेडी रोड पर बनी ट्यूबवैल के पास से अभियुक्त उस्मान पुत्र अब्दुल रहीम निवासी ग्राम धोलापडा थाना सरसावा को समय 04 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा के साथ गिरफ्तार किया। जिसके सम्बन्ध में थाने पर धारा दृ 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक विकास सिंघल, आदेश पांचाल, कांस्टेबल विक्रान्त कुमार, अरुण कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular