350 करोड़ के क्लब में ‘दृश्यम 3’ की एंट्री

0
4355

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ रिलीज के छठे दिन भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाते हुए दुनियाभर में 366.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन 53.50 करोड़, तीसरे दिन 61 करोड़, चौथे दिन 21 करोड़ और पांचवें दिन 19.50 करोड़ रुपये की कमाई की। बुधवार को भी फिल्म ने करीब 15.50 करोड़ रुपये जुटाए। इसके साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 232.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

‘द वन’ की कमाई लाखों में सिमटी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ अब बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। 25 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को सिनेमाघरों में 13 दिन हो चुके हैं। बुधवार को फिल्म ने महज 80 लाख रुपये की कमाई की, जबकि मंगलवार को 1.20 करोड़ रुपये मिले थे। फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अब 65.05 करोड़ रुपये हो गया है।

‘हनुमान अंश’ की पकड़ अब भी बरकरार

नीम करौली बाबा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने लंबी पारी खेलते हुए अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि ‘दृश्यम 3’ की रिलीज के बाद इसकी दैनिक कमाई में गिरावट आई है। फिल्म ने 61वें दिन करीब 1 करोड़ रुपये और 62वें दिन 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 327.28 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

दर्शकों की पहली पसंद बनी ‘दृश्यम 3’

मौजूदा आंकड़ों से साफ है कि अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस का समीकरण बदल दिया है। एक ओर फिल्म तेजी से नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है, वहीं ‘द वन’ की रफ्तार कमजोर पड़ गई है। दूसरी तरफ लंबे समय से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही ‘हनुमान अंश’ अब भी मजबूती से टिकी हुई है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here