Saturday, May 9, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुख्यमंत्री डाॅ यादव ने गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व की पर प्रदेशवासियाें...

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व की पर प्रदेशवासियाें काे दी शुभकामनाएं

आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इसीलिए आज यानी 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन पूजा का संबंध द्वापर युग से है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। गोवर्धन पूजा के मौके पर घरों में अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने गाेवर्धन पर्व पर प्रदेशवासियाें काे बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए अपने शुभकामना संदेश में लिखा गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक। विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।। गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सनातन संस्कृति में गौमाता अति पूजनीय हैं और हम सभी को सुख, समृद्धि, संपन्नता, वैभव का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। प्रभु श्री कृष्णजी व गौमाता से प्रार्थना है कि प्रदेश वासियों पर आपकी कृपा सदैव बनी रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular