Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeMarqueeकांवर यात्रियों की चिकित्सा सेवा में टीम के साथ जुटे डा. वी.के....

कांवर यात्रियों की चिकित्सा सेवा में टीम के साथ जुटे डा. वी.के. वर्मा

 

अवधनामा संवाददाता

पैरा मेडिकल कालेज गोटवा में 24 घंटे सक्रिय रहेंगी सेवायें

बस्ती। पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज गोटवा एवं रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा कावरियां शिव भक्तों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। रविवार को पैरा मेडिकल के प्रबंधक एवं रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने कांवरियों की इलाज करने के साथ ही उन्हें निःशुल्क औषधि उपलब्ध कराया।
डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज गोटवा द्वारा प्रति वर्ष कांवरियों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराया जाता है। बताया कि हास्पिटल में कांवड यात्रियों के लिये 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके लिये चिकित्सकों की टीम के साथ ही एम्बुलेंस सेवा को भी सक्रिय कर दिया गया है।
कांवरियों भक्तों की सेवा करने वाले टीम को डा. आलोक रंजन, डा. आर.एन. चौधरी, डा. चन्द्रा सिंह, लालजी यादव, अंकुर पाण्डेय, उत्कर्ष दूबे आदि सहयोग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular