Thursday, May 15, 2025
spot_img
Homekhushinagarक्रय विक्रय सहकारी समिति सेवरही के निर्विरोध सभापति निर्वाचित हुए डॉ प्रेमचंद्र...

क्रय विक्रय सहकारी समिति सेवरही के निर्विरोध सभापति निर्वाचित हुए डॉ प्रेमचंद्र मिश्र

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। क्रय विक्रय सहकारी प्रक्रियात्मक समिति लिमिटेड सेवरही के सभापति का चुनाव गुरुवार चुनाव अधिकारी मैनेजर सिंह की मौजूदगी में काफी गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र निर्विरोध सभापति और अनुसूचित मोर्चा सेवरही मण्डल अध्यक्ष निर्विरोध उपसभापति चुने गए।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह पटेल, पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अजय तिवारी, मण्डल अध्यक्ष संजय राय,रामनरेश दूबे, जयप्रकाश पाण्डेय, जगरनाथ यादव, राकेश यादव, सतीश तिवारी, प्रदीप श्रीवास्तव, संचालक मण्डल के सदस्य ध्रुव राय, जितेन्द्र पाण्डेय, विरेन्द्र कुमार सिंह, नन्दलाल गुप्ता, कन्हैया शर्मा,मंशा देवी, कामेश्वर शाही, सुग्रीव मिश्र, अंजनी तिवारी, सोनिया वर्मा, संजय राय आदि मौजूद रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र के सेवरही क्रय विक्रय सहकारी समिति लि का निर्विरोध सभापति निर्वाचित होने पर जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, सुदर्शन पाल,राणा प्रताप राव, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शुक्ल, मनोज जायसवाल, विनोद भारती, दुर्गेश राय, दिवाकर मणि त्रिपाठी, एडवोकेट सीता सिंह अंशु, जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल, अतुल श्रीवास्तव, रामगोपाल गुप्ता, बलिराम यादव, रामसागर कुशवाहा, बाबू नन्दन सिंह, सुषमा शर्मा, डॉ सीमा गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री मिश्र को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular