Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeएनसीएल की डॉ. नाहिद नसीम ने म.प्र. पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

एनसीएल की डॉ. नाहिद नसीम ने म.प्र. पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/सिंगरौली भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत में पदस्थ डॉ. नाहिद नसीम (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी) ने मध्य प्रदेश की राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2022-23 में स्वर्ण पदक जीत कर कंपनी का परचम लहराया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 3-4 दिसंबर, 2022 को छिंदवाड़ा पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा किया गया था।

डॉ. नाहिद नसीम ने पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 63 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया और कुल वजन 307.5 किलोग्राम (स्क्वाट-120 किलोग्राम, बेंच-47.5 किलोग्राम, डेडलिफ्ट-140 किलोग्राम) उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। एक डॉक्टर के रूप में चुनौतीपूर्ण पेशे को सफलता पूर्वक निभाते हुए यह ख़िताब हासिल करना डॉ. नाहिद नसीम की दृण इच्छाशक्ति को दर्शाता है l

वर्तमान में वह नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत में पदस्थ हैं । कोल इंडिया में बतौर डाक्टर शामिल होने के बाद उन्होंने कोल इंडिया पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 3 बार गोल्ड मेडल जीता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular